फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream meaning: क्या आपने सपने में देखे हैं भगवान, जानिए क्या है इसका मतलब

Sat, 26 Jun 2021 12:30 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
dream
सोते समय सपने तो सभी को आते हैं और जब हम सपनों की दुनिया में होते हैं तो स्वयं के एक अलग ही संसार में पाते हैं। कई बार ये सपने हमें डरा देते हैं तो कई बार ये सपने बहुत ही सुखद होते हैं। वैसे तो कहा जाता है कि हम जिस विषय में बात करते हैं या फिर जो हम सोचते हैं वहीं हमें सोते समय सपने में भी दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि जो भी हम सोते समय सपने में देखते हैं उसका संबंध हमारे असल जीवन से भी होता है, इसलिए स्वप्न शास्त्र में सपनों का अर्थ बताया गया है। इनमें से कई सपने अशुभ तो कई सपने शुभ होते हैं। इन्हीं में से एक सपना है भगवान के दर्शन होना। कई बार हम सोते हुए किसी तीर्थस्थल, देवस्थान या देवी-देवताओं (जिस तरह की हम उनके स्वरुप की कल्पना करते हैं) को सपने में देखते हैं। सपने में भगवान को देखना किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत ही अच्छा महसूस करवाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपने में कौन से भगवान को देखने का क्या अर्थ होता है। तो आइए जानते हैं इस विषय में।
विज्ञापन

2 of 8
सपने में विष्णु जी को देखना(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में विष्णु जी को देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में भगवान विष्णु के दर्शन होते हैं तो इसका मतलब यह है कि आपके जीवन से दुख और दुर्भाग्य दूर होने वाला है। यह सपना बहुत ही शुभ होता है। यह आपके भाग्योदय का संकेत देता है।
 
विज्ञापन

3 of 8
सपने में भगवान राम को देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में भगवान राम को देखना
यदि आप सपने में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के दर्शन करते हैं तो इसका मतलब यह माना जाता है कि ईश्वर आपको सही राह पर चलने का संकेत दे रहे हैं। इसके साथ ही यह आपको सफलता प्राप्त करने का संकेत है।

4 of 8
सपने में लक्ष्मी जी को देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में लक्ष्मी जी को देखना
यदि किसी जातक को सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन होते हैं तो यह स्वप्न शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब यह है कि आपके जीवन से जल्द ही धन संबंधित समस्याओं का अंत होने वाला है और धन-संपदा की वृद्धि होने का संकेत है।
विज्ञापन

5 of 8
सपने में हनुमान जी को देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में हनुमान जी को देखना
यदि किसी जातक को सपने में हनुमान जी के दर्शन होते हैं तो इसका मतलब यह होता है कि आपके जीवन से भय और कष्ट दूर होने वाले हैं साथ ही यदि कोई शत्रु आपके पीछे पड़ा है तो उससे भी छुटकारा मिलने वाला है।
 
विज्ञापन

6 of 8
सपने में कृष्ण जी को देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
सपने में कृष्ण जी को देखना
यदि आप सपने में कृष्ण जी के दर्शन करते हैं तो इसका मतलब है कि आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिलने वाली है। यदि शादी शुदा है तो दांपत्य जीवन मधुर और मजबूत होता है।
विज्ञापन

7 of 8
सपने में मां दुर्गा को देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में मां दुर्गा को देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में मां दुर्गा को देखते हैं तो माना जाता है कि यह अच्छे स्वास्थ्य का संकेत है। यदि आप या फिर कोई परिवार का सदस्य बीमार है तो जल्दी उसके स्वास्थ्य में सुधार होगा और रोगो से मुक्ति प्राप्त होती है।
विज्ञापन

8 of 8
सपने में सरस्वती जी को देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में सरस्वती जी को देखना
मां सरस्वती ज्ञान व स्वर की देवी कहा गया है। यदि आपको सपने में मां सरस्वती के दर्शन होते हैं तो इसका मतलब यह है कि आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही यदि आप नौकरी के लिए साक्षात्कार देने वाले हैं तो उसमें भी आपको सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें