फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूजे के लिए बने होते हैं इन राशियों के लोग, जानिए कौन साबित होगा आपके लिए श्रेष्ठ जीवन साथी

Sat, 26 Jun 2021 11:00 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
love zodiac
हिंदू धर्म में व्यक्ति के जन्म से लेकर पूरे जीवन में 16 संस्कार बताए गए हैं। इन 16 संस्कारों में से विवाह संस्कार बहुत ही महत्वपूर्ण संस्कार है। इसमें दो अलग-अलग लोग एक दूसरे से जीवन भर के लिए जुड़ जाते हैं इसलिए जब भी किसी के विवाह की बात आती है तो सबसे पहले कुंडली मिलान, गुण-दोष राशि आदि के बारे में विचार-विमर्श किया जाता है। अक्सर देखने में आता है कि कुछ पति-पत्नी ऐसे होते हैं जिनके बीच बहुत प्रेम और समझदारी होती है। लोग उनके रिश्ते की मिसाल देते हैं। इसी तरह से कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके दांपत्य जीवन में हमेशा तनाव बना रहता है। पति-पत्नी बात-बात पर आपस में झगड़ने लगते हैं, किसी भी बात पर इनके विचार मेल नहीं खाते हैं। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि विवाहित जोड़े के बीच आपसी सामजंस्य होने के लिए जहां प्रेम व समझदारी का होना आवश्यक होता है तो वहीं कई बार राशियां भी इसके लिए जिम्मेदार होती है। कुछ राशि के जातकों का बात-बात पर झगड़ा होता है तो कुछ राशि के जातकों की आपस में बहुत बनती है। ज्योतिष में ऐसी ही राशि के जातकों के बारे में बताया गया है जिनकी आपस में खूब बनती है और ये एक-दूसरे के लिए अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में कि कौन सी हैं वे राशियां
विज्ञापन

2 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
तुला और सिंह
ज्योतिष के अनुसार तुला और सिंह राशि वाले लोगों के विचार और स्वभाव एक दूसरे से मेल खाता है। यही कारण है कि इनकी आपस में अच्छी समझ होती है और खूब पटती है। ये लोग अच्छे जीवन साथी तो होते ही हैं साथ ही इनके बीच एक दोस्ती का रिश्ता भी रहता है। जो इनके विवाहित जीवन को और भी मजबूत बनाता है। ये लोग हर अवसर पर बहुत अच्छी तरह आनंद लेते हैं। लोगों के बीच ये एक आदर्श जोड़ीदार साबित होते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Demo pic
सिंह और धनु
इन दोनों राशियों के लोगों की आदते एक दूसरे से काफी मिलती जुलती होती हैं और जिसके कारण ये एक दूसरे के साथ बहुत खुश रहते हैं। जब इन दोनों राशियों के लोग एक दूसरे से बंधते हैं तो उनकी पसंद-नापसंद और खुशियों का ख्याल रखते हैं। जिसके कारण इनकी आपसी साझेदारी बहुत मजबूत होती है। ये लोग एक दूसरे के लिए अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं।

4 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सिंह और कुंभ
ज्योतिष के अनुसार सिंह और कुंभ राशि की जोड़ी भी बहुत अच्छी होती है। इन दोनों की खासियत होती है कि अपने रिश्ते को ये पूरी जिंदगी ईमानदारी के साथ निभाते हैं। पूरे जीवन इनका प्रेम एक दूसरे के प्रति कम नहीं होता है। जिस तरह से ये उम्र की युवावस्था में प्रेम करते हैं उसी तरह ढलती उम्र में भी इनके रिश्ते में प्यार, सम्मान और उत्साह बना रहता है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मेष और कुंभ
ज्योतिष के अनुसार इन दोनों राशियों के लोगों को रोमांच पसंद होता है साथ ही इनके शौक भी एक जैसे होते हैं इसलिए ये लोग एक-दूसरे के साथ बहुत खुश रहते हैं। जब ये दोनों एक दूसरे के साथ होते हैं तो इन्हें किसी तीसरे की आवश्यकता महसूस नहीं होती है। इन लोगों के लिए कहा जा सकता है कि इनका दांपत्य जीवन प्यार से परिपूर्ण होता है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ और मिथुन
इन दोनों ही राशियों के जातक जब किसी से प्रेम करते हैं तो बहुत गहराई से करते हैं यही कारण होता है कि जब ये दोनों राशियों के जातक एक दूसरे के साथ होते हैं तो इनके बीच बेइंतहा प्यार होता है। यही चीज इनकों एक दूसरे के साथ बांधकर रखती हैं और इनका रिश्ता दूसरों के लिए मिसाल बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कन्या और मकर
कन्या और मकर राशि के जातकों की खासियत होती है कि इनके बीच प्रेम तो होता ही है इसके साथ ही ये दोनों एक दूसरे को हमेशा भरपूर सम्मान देते हैं। जिससे इनका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता है। इसके साथ ही हर परिस्थिति में ये एक दूसरे का साथ देते हैं। इसलिए ये दोनों ही राशियों के जातक एक दूसरे के लिए अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें