फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 8 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sun, 07 Oct 2018 05:13 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत महत्वाकांक्षी, कट्टरपंथी एवं सैद्धांतिक होते हैं। जीवन में सुविधाओं का अभाव प्राय: बना ही रहता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिये कठिन संघर्ष करना पड़ता है। अन्तर्मुखी व्यक्तित्व होने एवं अपने कार्यों में लीन रहने के कारण ये प्राय: समाज से कटे रहते हैं। ऊपर से कठोर दिखाई देने वाले ये जातक सरस हृदय एवं कोमल भावनाओं से ओत-प्रोत होते हैं।

आगामी वर्ष की सफलताएं
परिश्रम करने पर यह वर्ष प्रबल भाग्योदय कारक रहेगा। अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्र सहायक रहेंगे। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। स्त्री एवं संतान पक्ष से सुखी रहेंगे। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, बैंक, बीमा, शिक्षा, वकालत, पशु चिकित्सा, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष सफलता का रहेगा। मशीनरी, लोहा, सीमेंट आदि व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। राजकीय सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें