फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नींद खुलने के बाद न करें ये काम, हो सकता है बड़ा नुकसान

Fri, 17 Nov 2017 08:25 AM IST
खुला पन्ना डेस्क, अमर उजाला
खुला पन्ना डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Nov 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
Dont do these things after wake up it will leave bad impact on your health
योग और स्वास्थ्य
लोग सेहतमंद नींद पर तो चर्चा करते हैं, लेकिन नींद खुलने के बाद कैसे उठना है, इस ओर कोई ध्यान नहीं देते। ऐसा करना सेहत को नुकसान पहुंचाता है। रात की सुकूनभरी नींद आपकी थकान मिटाने के साथ-साथ नई ऊर्जा भरने का भी काम करती है। लेकिन काम के दबाव और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग न तो पर्याप्त नींद ले पाते हैं और सुबह आंख खुलते ही एकदम से उठकर भागदौड़ करने लग जाते हैं। मतलब जल्दबाजी में ही सोते हैं और सुबह उठते समय भी जल्दबाजी दिखाते हैं।


पढे़ं- 40 का पड़ाव पार करते ही लोगों का दिल दे रहा धोखा, रिपोर्ट में खुलासा
Dont do these things after wake up it will leave bad impact on your health
योग और स्वास्थ्य
ज्यादातर लोगों में आदत होती है कि सुबह जब आंख खुलती है, तो एक झटके में उठ जाते हैं। नींद खुलते ही उठकर बैठना गलत है। इससे दिल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। देखा जाता है कि बहुत से लोगों को रात में भी उठने की आदत होती है। वह रात में भी नींद खुलते ही तेजी से उठते हैं। नींद खुलते ही झटके से उठकर बैठना नहीं चाहिए। ऐसा करने से हार्ट पर दबाव पड़ता है, इसलिए हमेशा नींद खुलने के बाद 3 से 5 मिनट बाद उठना चाहिए।

पढ़ें- कमर का ये साइज बताता है कि इस बड़ी बीमारी के शिकार हैं आप
Dont do these things after wake up it will leave bad impact on your health
फिटनेस
चिकित्सा विज्ञान की मानें, तो जब कोई व्यक्ति सो रहा होता है, तो उसके दिल को कम रक्त की आवश्यकता होती है तथा उस समय नसों में भी कम रक्त चल रहा होता है, पर जब वह व्यक्ति नींद से अचानक उठकर बैठ जाता है, तो ऐसे में दिल को अधिक ऑक्सीजन तथा ब्लड की आवश्यकता होती है। हमारी नसों को सक्रिय होने में कुछ समय लगता है। अगर दिल को सही ऑक्सीजन और रक्त न मिले, तो व्यक्ति की मृत्यु तक हो सकती है। 

पढे़ं- गर्दन पर मोटापा दिखने लगा है तो ये 5 टिप्स अपनाएं, चर्बी से छुटकारा पाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
Dont do these things after wake up it will leave bad impact on your health
fitness
जब सुबह उठते हैं, तो कम से कम पांच मिनट तक बिस्तर पर यूं ही लेटे रहें। करवट बदलते रहें, तब उठें। दिल को लाभ मिलेगा। यदि आप नींद से रात में किसी कार्य की वजह से उठ भी रहे हैं, तो कम से कम 1 मिनट अपने बिस्तर पर ही रहना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें, तो नींद से अचानक उठने से चक्कर आने शुरू हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन असामान्य होना, कमजोरी छा जाना जैसी समस्या हो सकती है। समस्या बढ़ जाए, तो स्ट्रोक भी आ सकता है।

पढे़ं- 8 घंटे से ज्यादा सोना हो सकता है खतरनाक, स्टडी में खुलासा
विज्ञापन
Dont do these things after wake up it will leave bad impact on your health
कॉफी
क्या करें क्या न करें 
देखा जाता है कि लोग सोकर उठते ही धूम्रपान करना शुरू कर देते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए घातक है। इससे कैंसर होने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। सुबह उठते ही शराब या किसी अन्य प्रकार का नशीला पदार्थ का इस्तेमाल भी सेहत को जानलेवा नुकसान पहुंचाता है। सोकर उठने के बाद गुस्‍सा या बहस आदि न करें। नाश्ते में मसालेदार खाना, तला-भुना आदि न लें। नाश्ते में जितना हल्का और पौष्टिक खाना लेंगें, उतना बेहतर है। ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत कॉफी से करते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो सुबह कॉफी पीने से कॉर्टिसोल लेवल बढ़ जाता है। सुबह उठकर खूब सारा पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। 

पढे़ं- पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर करता है भुना लहसुन, चार और फायदे भी जान लें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed