टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' तो आपको अच्छे से याद होगा। एकता कपूर के इस सीरियल में श्वेता तिवारी और सीजेन खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। श्वेता तिवारी तो अभी भी सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन सीजेन अचानक कहां गायब हो गए ये किसी को नहीं पता।
एक सीरियल से घर-घर में फेमस हो गया था ये एक्टर, अब पाकिस्तान में ये काम कर कमा रहा पैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजेन ने सीरियल में अनुराग बासु की भूमिका निभाई थी। उनका ये कैरेक्टर काफी फेमस हुआ था। सीजेन को लोग अनुराग नाम से ही पुकारने लगे थे। वहीं श्वेता तिवारी को प्रेरणा के नाम से। सालों बाद अब सीजेन एक खास वजह से चर्चा में आ गए हैं।
पढ़ें- इस हीरोइन के नाम था सबसे ज्यादा रेप सीन करने का रिकॉर्ड, 27 की उम्र में हो गई थी दर्दनाक मौत
दरअसल, सीजेन को बिग बॉस 11 के लिए अप्रोच किया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस सीजन में सीजेन भी कंटेस्टेंट की तरह नजर आ सकते हैं। इस बार बिग बॉस में काफी इंट्रेस्टिंग कैरेक्टर नजर आएंगे। जिनमें एक सीजेन भी हो सकते हैं।
पढ़ें- 3 साल तक राम रहीम के आश्रम में इस सेलेब्रिटी ने फ्री में किया काम, अब दिया चौंकाने वाला बयान
सीजेन का जन्म महाराष्ट्र में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता रईस खान पाकिस्तान के फेमस सितार वादक हैं। उनकी मां तस्नीम खान एक इंटीरियर डिजायनर हैं। वहीं उनका भाई सुहेल खान सिंगर है। सीजेन का पूरा परिवार कराची में रहता है।
पढ़ें- सैलून के बाहर ऐसी हालत में दिखे अनिल कपूर, पहचानना हो गया मुश्किल
सीजेन कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग और थिएटर किया करते थे। कॉलेज पूरा करने के बाद सीजेन एमबीए करने लगे। इसी दौरान उन्हें फिल्में ऑफर हुईं। ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई लेकिन इसकी वजह से सीजेन को अपना एमबीए जरूर छोड़ना पड़ गया था।