आज का दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन समझदारी से काम लेने पर आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह या सहायता किसी महत्वपूर्ण काम में काफी उपयोगी साबित होगी। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है और घर में अच्छा माहौल रहेगा। हालांकि पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक आर्थिक जोखिम लेने से बचें। बीती हुई बातों को बार-बार सोचकर अपना वर्तमान खराब न करें। कामकाज की स्थिति मजबूत रहेगी और आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से निभाएंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी से बहस या तर्क-वितर्क करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों, खासकर गायन से जुड़े लोगों के लिए कोई नया अवसर सामने आ सकता है।