File Photo
- फोटो : media.defense.gov
34 किमी तय करने में विमान को लगा था कितना समय?
दोनों शहरों के बीच 34 किमी दूरी तय करने में पहले यात्री विमान को करीब 23 मिनट का समय लगा था। यात्रियों ने एक 'फ्लाइंग बोट' में ये उड़ान भरी थी जिसे सेंट लुई के थॉमस बेनवा ने डिजाइन किया था। इस विमान को उड़ाने वाले पायलट का नाम था टोनी जेनस। वह एक अनुभवी पायलट थे। हालांकि यात्री विमान पहली बार ही उड़ाया था।
क्या थी विमान की लंबाई, चौड़ाई, वजन
फ्लाइंग बोट विमान को ट्रेन के जरिए सेंट पीटर्सबर्ग भेजा गया था। इसका वजन करीब 567 किलोग्राम था। जबकि लंबाई 8 मीटर (26 फीट) और चौड़ाई 13 मीटर थी। इसके एक अन्य मॉडल 14 बेनोआ एयरबोट की अधिकतम स्पीड 103 किलोमीटर प्रति घंटा थी।