फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबी: विश्व का सबसे खूंखार और इनामी ड्रग्स तस्कर यूसुगा गिरफ्तार, सरकार को मिलेगी अहम जानकारियां

Tue, 26 Oct 2021 11:26 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

राष्ट्रपति इवान ड्यूक देश में आतंकी हिंसा रोकने और ड्रग्स तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। राष्ट्रपति गोरखधंधा बंद करने के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया का सबसे खूंखार और करोड़ों का इनामी ड्रग्स तस्कर डायरो एंटोनियो यूसुगा को आखिरकार कोलंबिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान ड्यूक ने शनिवार को खुद यह जानकारी दी जो देश में आतंकी हिंसा रोकने की कोशिशों में लगातार जुटे हुए हैं। कोलंबिया ने यूसुगा के बारे में जानकारी देने पर आठ लाख डालर यानी करीब छह करोड़ रुपये और अमेरिका ने 50 लाख डालर मतलब करीब 37 करोड़ रुपये के इनाम का एलान किया था। राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने कहा, 'हमारे देश में इस सदी में ड्रग्स की तस्करी से निपटने में यह सबसे करारा प्रहार है। इसकी तुलना सिर्फ 1990 में पाब्लो एस्कोबार के पतन से की जा सकती है।'

विज्ञापन


 यूसुगा दुनिया का सबसे खूंखार ड्रग्स तस्कर है। उसके ऊपर कई पुलिस अधिकारियों, सैनिकों और राजनेताओं की हत्याओं के कई सगीन आरोप हैं। यूसुगा कोलंबिया के हिंसक ड्रग्स तस्करी गिरोह 'क्लान डेल गोल्फो' का सरगना है, जिसपर सेना और पुलिस दोनों ने इनाम रखा था। कोकीन की तस्करी के लिए यह गिरोह अमेरिका के भी निशाने पर रहा है। राष्ट्रपति ड्यूक ने यूसुगा को दुनिया का सबसे खूंखार ड्रग्स तस्कर करार दिया है। 

कार्रवाई में एक सैन्य अधिकारी की मौत
अमेरिकी विदेश विभाग ने उसे हथियारबंद और बेहद हिंसक गिरोह का नेता करार दिया जिसमें आतंकी समूह के सदस्य भी शामिल हैं। विभाग के मुताबिक, क्लान डेल गोल्फो ड्रग्स तस्करी के मागरें, कोकीन प्रसंस्करण की प्रयोगशालाओं और गुप्त हवाई पट्टियों पर नियंत्रण के लिए हिंसा और डराने-धमकाने की तरकीबों का इस्तेमाल करता है। पुलिस के मुताबिक, यूसुगा की गिरफ्तारी सुदूरवर्ती पहाड़ों से की गई है। हालांकि, इस कार्रवाई में 34 वर्षीय एक अधिकारी की मौत भी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें