फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस: महिला की भोली सूरत पर मत जाइए! तलाक मांगने पर पति को मार दी गोली

Sun, 24 Sep 2023 10:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

जब जॉन ने क्रिस्टीना से कहा कि उन्होंने अभी तक अपना विचार नहीं मिला है और वह अभी भी तलाक चाहते हैं। इस पर महिला ने बंदूक निकाली और अपने पति पर फायर कर दिया। 
विज्ञापन
आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के एरिजोना में एक महिला ने तलाक मांगने पर अपने पति को गोली मार दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल दोनों पति-पत्नी कई महीनों से अलग-अलग रह रहे थे, इस पर पति ने महिला से तलाक मांग लिया, जिसे लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और महिला ने अपने पति को गोली मार दी। गोली लगने से पति घायल हुआ है लेकिन गनीमत रही कि उसकी जान बच गई है।  
विज्ञापन


तलाक मांगने पर चलाई गोली
घटना 20 सितंबर की है, जब 62 वर्षीय महिला क्रिस्टीना पास्कालेटो देर रात गिल्बर्ट इलाके से अपने पति जॉन पास्कालेटो के घर प्रिस्कोट पहुंची। जॉन पास्कालेटो घर में अकेले रहते थे। घर पहुंचने पर जॉन ने फिर से क्रिस्टीना से तलाक देने की मांग की। इसे लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। जब जॉन ने क्रिस्टीना से कहा कि उन्होंने अभी तक अपना विचार नहीं मिला है और वह अभी भी तलाक चाहते हैं। इस पर महिला ने बंदूक निकाली और अपने पति पर फायर कर दिया। 

फर्जीवाड़े और चोरी के आरोप भी स्वीकारे
पुलिस ने बताया कि गोली जॉन के हाथ में लगी लेकिन वह किसी तरह महिला को धक्का देकर वहां से भागने में सफल हो गए। जॉन अपने घर से निकलकर पड़ोसियों के घर पहुंच गए और वहां से पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पति ने ये भी आरोप लगाया कि महिला ने उसके घर से फर्जीवाड़ा कर 10 हजार डॉलर के चेक और अन्य सामान भी चुराया है। पुलिस पूछताछ में महिला ने चोरी और फर्जीवाड़े की बात भी स्वीकार कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें