फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: दिवाली को घोषित होगा प्रशासनिक अवकाश, प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पेश

Wed, 03 Nov 2021 10:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी कांग्रेस सदस्य की ओर से यह विधेयक बुधवार को पेश किया जा सकता है। इस विधेयक को मंजूरी मिलती है, तो यह अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए बड़ी बात होगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को जल्द ही एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। अगर संभव हुआ तो अमेरिका में दिवाली को प्रशासनिक अवकाश घोषित किया जा सकता है, यह घोषणा भारतीयों के लिए बहुत मायने रखती है। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को मान्यता देने वाले एक प्रस्ताव को अमेरिकी कांग्रेस में पेश किया है। कृष्णमूर्ति ने प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पेश करने के बाद कहा कि अमेरिका और दुनिया भर में बसे सिखों, जैनियों और हिंदुओं के लिए दिवाली आभार जताने के साथ अंधकार पर प्रकाश की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिवाली के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को स्वीकार करने वाला यह प्रस्ताव इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारतवंशी अमेरिकियों और दुनिया भर में प्रवासी भारतीयों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करता है। कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘दीपावली के विशाल धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को मान्यता देने के लिए इस द्विदलीय प्रस्ताव को पेश करते हुए मुझे गर्व हो रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘महामारी के दौरान एक और दिवाली मनाते हुए मुझे उम्मीद है कि हम देखेंगे कि दुनिया में अंधकार पर प्रकाश हावी हो रहा है। अपने-अपने घरों में प्रियजनों के साथ दीप जलाकर दिवाली मनाने के लिए एकत्रित होने वाले परिवारों के लिए मैं सुरक्षित और प्रसन्नता से भरी दिवाली की कामना करना चाहता हूं और सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और शांति की प्रार्थना करता हूं।’’
विज्ञापन


यदि इस विधेयक को मंजूरी मिल जाती है, तो अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को दिवाली पर छुट्टी मनाने का मौका मिलेगा और भारतीय अमेरिकियों की सांस्कृतिक विरासत का भी सम्मान होगा। विधेयक को मंजूरी मिलते ही अमेरिका के कई दफ्तरों में दिवाली वाले दिन छुट्टी रहेगी। 

अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य कैरोलिन मैलोनी भारतीय अधिवक्ताओं के साथ लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने ही भारतीय पर्व दिवाली को सम्मान देने के लिए एक डाक टिकट जारी करवाया था, यह टाक टिकट 2016 से सर्कुलेशन में है। 

कनाडा में शुरू हुआ हिंदू विरासत के उत्सव का दौर
कनाडा के हिंदू फोरम ने देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले प्रांत ओंटारियो में हिंदू विरासत माह (हिंदू हैरिटेज मंथ) का आगाज किया है। यहां करीब दस लाख हिंदू रहते हैं। पिकरिंग के देवी मंदिर के सहयोग से ग्रॉस रूट ऑर्गेनाइजेशन ने हिंदू विरासत माह मनाने के लिए ग्रेटर टोरंटो में विशाल होर्डिंग प्रदर्शित किए हैं।

आयोजन से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि देवी मंदिर और हिंदू फोरम कनाडा हिंदू विरासत माह मनाने के लिए एक साथ जुड़े हैं। दिसंबर 2016 में दिवाली वाले महीने को हिंदू विरासत माह के रूप में घोषित करने की शुरुआत की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें