फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की सलाहकार को भी झेलनी पड़ी थी नस्लवादी टिप्पणी, 'रसियन बिच' कहकर बुलाते थे व्हाइट हाउस के अधिकारी

Mon, 11 Oct 2021 09:13 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

फिओमा हिल ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में काम किया है। उन्होंने ट्रंप पर चलाए गए महाभियोग के समय गवाही भी दी थी। 
विज्ञापन
फिओना हिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व तत्कालीन अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। यह आरोप उनकी ही पूर्व सलाहकार फिओना हिल की ओर से लगाए गए हैं। हिल ने खुलासा किया की उन्हें व्हाइट हाउस के अधिकारी 'रसियन बिच' कहकर बुलाते थे। एक मीडिया हाउस को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में महिलाओं पर ध्यान नहीं दिया था। हिल ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में यूरोपियन व रूसी मामलों की वरिष्ठ निदेशक के रूप में काम किया है। 

विज्ञापन


हिल ने बताया कि अगर आप महिला हैं और तत्कालिक दल में नहीं हैं तो आप उनके लिए कुछ नहीं हैं। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान कि, 'वह मुझे नहीं जानते', ने इसको साबित भी कर दिया है। 

महिलाएं सिर्फ देखने की चीज थीं 
फिओना हिल ने हाल ही में जारी किए अपने संस्मरण 'There is nothing for you here' में कहा है कि ट्रंप और उनके आसपास रहने वाले लोगों के लिए महिलाएं सिर्फ एक देखने की चीज थीं। उन्हें इससे मतलब नहीं था कि आप क्या हैं और आपने क्या किया है। 
विज्ञापन


ट्रंप के महाभियोग के दौरान दी थी गवाही
नवंबर 2019 में जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग चलाया गया था, तब हिल प्रमुख रूप से सामने आईं थीं। सुनवाई के दौरान उन्होंने गवाही दी थी कि 2016 के अमेरिकी चुनावों में रूस नहीं यूक्रेन ने हस्तक्षेप किया था। हिल उन दो गवाहों में शामिल थीं, जिसने इंटेलिजेंस कमेटी के सामने ट्रंप के महाभियोग के समय में गवाही दी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें