फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: इटली पहुंची 'हरी आंखों' वाली लड़की, कभी नेशनल ज्योग्राफिक मैगजीन के कवर पेज पर छपी थी तस्वीर 

Fri, 26 Nov 2021 12:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

हरी आंखों वाली शरबत गुला की तस्वीर 1984 में फोटोग्राफर स्टीव मैक्करी ने खींची थी। वह एक अफगान शरणार्थी के रूप में रह रही थी। इस तस्वीर को जानी-मानी मैगजीन नेशनल ज्योग्राफिक के कवर पेज पर जगह मिली थी। 
विज्ञापन
green-eyed Afghan Girl - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की वो हरी आंखों वाली लड़की, जिसने कभी नेशनल ज्योग्राफिक के कवर पेज पर छप कर सुर्खियां बंटोरी थी, अब इटली पहुंच चुकी है। इटली सरकार की ओर से इसकी जानकारी देते हुए बताया गया है कि तालिबान के कब्जे के बाद बहुत से अफगानियों को बाहर निकाला गया है, उसमें वो हरी आंखों वाली लड़की 'शरबत गुला' भी शामिल है। कार्यालय की ओर से बताया गया है कि शरबत गुला ने इटली सरकार से मदद मांगी थी, जिसके बाद उसे बाहर निकाल लिया गया है और उसे इटली में बसाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


लोगों के दिल में बस गई थी तस्वीर 
हरी आंखों वाली शरबत गुला की तस्वीर 1984 में दुनिया के सामने आई थी। एक अफगान शरणार्थी के रूप में गुला की तस्वीर फोटोग्राफर स्टीव मैक्करी ने खींची थी, जिसके बाद इस तस्वीर को नेशलन ज्योग्राफिक के कवर पेज पर जगह दी गई थी। 2002 में मैक्करी को वह लड़की दोबारा दिखाई दी थी। 

2014 के बाद अचानक गायब हो गई थी लड़की 
2002 के बाद यह लड़की 2014 में फिर से पाकिस्तान में दिखाई दी, जब अधिकारियों की ओर से उस पर जाली पहचान पत्र बनाने का आरोप लगाया गया। इस आरोप के बाद शरबत अचानक से गायब हो गई और फिर दुनिया के सामने नहीं आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें