अफगानिस्तान में महिलाओं की स्थिति
- फोटो : Social media
महिलाओं को उनके अधिकार देने का दावा करने वाले तालिबान ने अफगानिस्तान में महिला शिक्षा पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। नए फरमान के तहत लड़कियों को माध्यमिक शिक्षा ग्रहण करने की इजाजत नहीं होगी। माध्यमिक या इससे ऊपर की शिक्षा सिर्फ पुरुषों के लिए होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई खबर के तहत तालिबान ने स्कूलों व कॉलेजों से महिला शिक्षकों को भी बाहर कर दिया है। पुरुषों को पढ़ाने के लिए सिर्फ पुरुष शिक्षक ही रखे गए हैं। तालिबान के इस फैसले के बाद अफगानिस्तान दुनिया का एक मात्र देश है जहां के लोगों को माध्यमिक शिक्षा के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
यूनीसेफ ने जताई थी चिंता
तालिबान का यह फैसला तब आया है जब यूनीसेफ ने अफगानिस्तान में महिला शिक्षा के प्रति अपनी चिंता प्रकट की थी। शुक्रवार को यूनीसेफ अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा था कि अफगानिस्तान में शरिया कानून लागू होने की वजह से उन्हें वहां की महिला शिक्षा को लेकर चिंता है। इस फैसले से महिलाएं बहुत पीछे रहे जाएंगी और उनके लिए परिस्थितियां बहुत ही दयनीय हो जाएंगी।