फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान का आतंक: बदघिस प्रांत के शीर्ष पुलिस अधिकारी को बेरहमी से गोलियों से भूना

Mon, 23 Aug 2021 08:04 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काबुल

सार

  • अफगानिस्तान में अपने हित बढ़ाने के लिए तालिबान शासन को वैश्विक मान्यता दिलाने की संयुक्त रणनीति अपना रहे चीन-पाकिस्तान
  • तालिबान को मान्यता दिलाने निकले चीन और पाकिस्तान को विश्लेषकों ने किया आगाह 
विज्ञापन
तालिबान आंतकी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में तालिबान ने वापसी के साथ ही खून खराबा बढ़ा दिया है। बदघिस प्रांत के पुलिस प्रमुख हाजी मुल्लाह अचाकाजी को तालिबान ने मौत के घाट उतार दिया है। एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आतंकियों ने पुलिस अधिकारी की आंखों पर पट्टी बांधने के बाद गोलियों से उन्हें छलनी कर दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि तालिबान कब्जे के साथ इस तरह की क्रूरता के जरिए लोगों में दहशत कायम करना चाहता है।

विज्ञापन


तालिबान को मान्यता दिलाने निकले चीन और पाकिस्तान को विश्लेषकों ने किया आगाह 
अफगानिस्तान में अपने हित बढ़ाने के लिए तालिबान शासन को वैश्विक मान्यता दिलाने की संयुक्त रणनीति अपना रहे चीन और पाकिस्तान को विशेषज्ञों ने इस के दीर्घकालिक नुकसान की चेतावनी दी है। उनका कहना है इससे नाराज अमेरिका दोनों को तगड़ा झटका दे सकता है।

हांगकांग से प्रकाशित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने पाकिस्तानी विश्लेषकों के हवाले से लिखा, अमेरिका की हार से खुश दोनों मुल्कों ने तालिबान से संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान सरकार तालिबान की वापसी से काफी सहज नजर आ रही है। पाकिस्तान पीएम इमरान खान ने तालिबान की वापसी को पश्चिमी गुलामी की बेड़ियां तोड़ने वाला करार दिया। 
विज्ञापन


लॉबिंग कर रहे चीन-पाकिस्तान 
विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक समुदाय से तालिबान के साथ सामूहिक कूटनीतिक जुड़ाव बनाने के लिए पाकिस्तान लॉबिंग कर रहा है अमेरिका, ब्रिटेन व संयुक्त राष्ट्र में पाक राजदूत रही मलीहा लोधी का कहना है अगर तालिबान प्रभावी और स्थिर ढंग से शासन करता है तो इसका सबसे ज्यादा लाभ पाकिस्तान को ही होगा। वहीं अगर सिरदला ही तो उतना ही नुकसान भी भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें