फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: दक्षिण अफ्रीका के उपन्यासकार डेमन गलगुट ने 'द प्रॉमिस' के लिए जीता 2021 का बुकर पुरस्कार

Thu, 04 Nov 2021 05:41 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, नई दिल्ली

सार

डेमन गलगुट ने मात्र 17 साल की उम्र में अपना पहला उपन्यास लिखा था। लेखक गलगुट ने कहा कि यहां पहुंचने में काफी समय लगा है और मुझे लगता है कि मुझे यहां नहीं होना चाहिए।
 
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के उपन्यासकार डेमन गलगुट - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के नाटककार और उपन्यासकार डेमन गलगुट ने बुधवार को द प्रॉमिस के लिए 2021 का बुकर पुरस्कार जीता, ये उनका तीसरा शॉर्टलिस्टेड उपन्यास है, गलगुट को 2003 और 2010 में भी शॉर्टलिस्ट किया गया था। 

विज्ञापन


इस खबर की घोषणा बुधवार 3 नवंबर को लंदन में एक समारोह के दौरान की गई। लंदन में एक टेलीविजन समारोह में प्रतिष्ठित ब्रिटिश पुरस्कार स्वीकार करते हुए 57 वर्षीय गलगुट ने कहा कि मैं इसके लिए वास्तव में गहराई से, विनम्रतापूर्वक आभारी हूं।

डेमन गलगुट ने मात्र 17 साल की उम्र में अपना पहला उपन्यास लिखा था। लेखक गलगुट ने कहा कि यहां पहुंचने में काफी समय लगा है और अब मेरे पास है, मुझे लगता है कि मुझे यहां नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


जब दक्षिण अफ्रीका के लेखक डेमन गलगुट को पता चला कि उनके उपन्यास द प्रॉमिस को बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया है, तो वे थोड़े चिंतित दिखाई दिए। गलगुट को 2003 और 2010 में पहले दो बार शॉर्टलिस्ट किया गया था, और दोनों बार हुए नामांकन के तनाव ने शायद मेरे जीवन से कुछ साल दूर कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें