फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटागन जांच: 10 अफगान नागरिकों की जान लेने वाले ड्रोन हमले में नहीं हुआ कानून का उल्लंघन

Thu, 04 Nov 2021 02:26 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन

सार

पेंटागन ने अपनी जांच में कहा कि जांच में युद्ध के कानून सहित किसी कानून का उल्लंघन नहीं पाया गया। 
विज्ञापन
काबुल आतंकी हमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काबुल में हुए बम धमाके में मारे अमेरिकी सैनिकों के बाद अमेरिका ने काबुल पर ड्रोन स्ट्राइक की गई थी। इस ड्रोन स्ट्राइक में 10 अफगान नागरिकों की मौत हो गई थी। एक जांच के बाद पेंटागन के महानिरीक्षक ने कहा कि 29 अगस्त को काबुल में अमेरिकी ड्रोन हमले में दस अफगान लोगों की मौत एक दुखद गलती थी लेकिन इसमें किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं हुआ।

विज्ञापन


पेंटागन ने अपनी जांच में कहा कि जांच में युद्ध के कानून सहित किसी कानून का उल्लंघन नहीं पाया गया। यह हमला पुष्टिकरण पूर्वाग्रह और संचार टूटने के साथ संयुक्त निष्पादन त्रुटियों का परिणाम था। जिसमें नागरिकों क जान गई।

मारे गए थे 13 अमेरिकी सैनिक
अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद काबुल एयरपोर्ट पर बम से धमाका किया गया था। इस बड़े बम धमाके में 169 अफगानी नागरिकों समेत 13 अमेरिकी सैनिकों की भी मौत हो गई थी। इसके बाद अमेरिका की ओर से ड्रोन स्ट्राइक की गई थी, इसमें बेगुनाह 10 अफगान नागरिकों की मौत हो गई थी। मामला सामने आने के बाद अमेरिका ने इस गलती को स्वीकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें