फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी: एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों पर चाकू से हमले में कई घायल, एक हमलावर गिरफ्तार 

Sat, 06 Nov 2021 08:39 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दक्षिण जर्मनी में हुई इस वारदात के बाद इस मामले में एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी में तेज रफ्तार बुलेट ट्रेन में चाकू से किए गए हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे हमले के बारे में फोन पर जानकारी मिली। अधिकारियों के अनुसार हाईस्पीड ट्रेन में जब हमला हुआ, उस वक्त वह रेगेन्सबर्ग और नूरेम्बर्ग शहर के बीच थी। सामान्यत: इस ट्रेन की गति 300 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।
विज्ञापन

पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है और हमले में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। अभी तक, हमलावर या उसके मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। ट्रेन को सेबर्सडॉर्फ स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें