फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट : अमेरिकी कंपनियों के पास मौजूद 3.80 करोड़ लोगों का निजी डाटा इंटरनेट पर लीक

Thu, 26 Aug 2021 06:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • अब तक इसकी चपेट में आने वाली कंपनियों की संख्या 47 आंकी जा रही है।
  • 24 मई से यह लीक सामने आने शुरू हुए, जिसके बाद अपगार्ड कंपनी ने सुरक्षा ऑडिट करवाई
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में दर्जनों कंपनियों के पास मौजूद 3.80 करोड़ लोगों का निजी डाटा इंटरनेट पर लीक हुआ है। यह लीक माइक्रोसॉफ्ट के एक प्लेटफॉर्म की सेटिंग में हुए गलत कंफीग्रेशन की वजह से हुआ। इसकी चपेट में कई कंपनियां आई हैं, जिनकी संख्या अब तक 47 आंकी जा रही है।

विज्ञापन


यह खुलासा करने वाली साइबर सुरक्षा कंपनी अपगार्ड के अनुसार अमेरिकन एयरलाइंस, फोर्ड कार कंपनी, मैरीलैंड स्वास्थ्य विभाग, न्यूयॉर्क सिटी का नगरीय परिवहन प्राधिकरण, शिक्षा विभाग और स्कूल आदि इसकी चपेट में प्रमुख रूप से आए हैं।

इनसे जुड़े 3.80 करोड़ लोगों के नाम, फोन नंबर, जन्मतिथि, पते, सामाजिक सुरक्षा नंबर, कोविड-19 टीकाकरण व जांच, एयरलाइन से की गई यात्राएं व बुकिंग, लोन पर ली कारों, कंपनी द्वारा करवाए कर्मचारियों के ड्रग टेस्ट तक का डाटा लीक में शामिल है।
विज्ञापन


24 मई से यह लीक सामने आने शुरू हुए, जिसके बाद अपगार्ड कंपनी ने सुरक्षा ऑडिट करवाई। साथ ही माइक्रोसॉफ्ट और प्रभावित कंपनियों को भी जानकारी दी। इसके बाद लीक को रोका गया। हालांकि तब तक काफी डाटा ऑनलाइन उपलब्ध था। अभी यह सामने नहीं आया कि इस लीक से किन लोगों और संस्थानों को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें