फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: पीओके में प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरे सैकड़ों लोग

Thu, 12 Aug 2021 01:07 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, गिलगित/बाल्टिस्तान

सार

  • गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में सैकड़ों लोगों और छात्रों ने कहा, फीस देने पर भी शिक्षक नहीं पढ़ाते 
  • स्थानीय नागरिकों ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं पर हो रही है अनसुनी
विज्ञापन
पीओके में प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ प्रदर्शन करते सैकड़ों लोग - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में एक राजमार्ग पर सैकड़ों लोगों और छात्रों ने प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में प्रदर्शन किए। विरोध जता रहे एक छात्र ने कहा कि फीस चुकाने के बावजूद स्कूलों में शिक्षक उन्हें पढ़ाने नहीं आते हैं।

विज्ञापन


छात्रों ने कहा, फीस देने पर भी शिक्षक नहीं जबकि लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं
दूसरी तरफ स्थानीय नागरिकों ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं पर अनसुनी हो रही है। यहां तक कि पेयजल में सीवेज का पानी हर रोज आ रहा है। बता दें कि पाक कब्जे वाले इस इलाके में लोगों के साथ लगातार प्रशासन के खिलाफ आवाजें उठती रही हैं। हाल ही में नागरिक समाज निकायों के सदस्यों और नागरिकों ने स्कार्दू शहर में बिजली गुल होने पर विरोध प्रदर्शन किया था।

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने भी माना है कि गिलगित-बाल्टिस्तान में लोगों और खासकर छात्रों का जीवन कोविड-19 महामारी के कारण खराब हो गया है। बुधवार को हुए प्रदर्शन में लोगों ने शिकायत रखी कि बुनियादी सुविधाओं के लिए भी उनकी अपील को अनसुना किया जाता है। यहां नलों में सीवेज का पानी पिछले लंबे समय से आ रहा है लेकिन कहीं कोई सुनवाई तक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें