फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान में तीन मंजिला इमारत ढही, कम से कम नौ लोगों की मौत, दो घायल

Tue, 12 Mar 2024 12:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

अधिकारियों के मुताबिक, अचानकगिरने के बाद पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। इसके चलते पड़ोस में मौजूद घरों को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में ढही इमारत। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित मुल्तान में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक तीन मंजिला रिहायशी इमारत अचानक ही गिर गई। इस घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है। वहीं, दो अन्य लोग घायल बताए गए हैं। मृतकों में चार एक ही परिवार से जुड़े लोग हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, अचानकगिरने के बाद पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। इसके चलते पड़ोस में मौजूद घरों को भी नुकसान हुआ है। बता दें कि पाकिस्तान में इमारतों का गिरना कोई नई बात नहीं है। सस्ते मैटेरियल और सुरक्षा गाइडलाइंस की कमी के चलते कमजोर घरों के गिरने के पहले भी कई मामले सामने आए हैं। इससे पहले जून 2020 में पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में अपार्टमेंट बिल्डिंग गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें