फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: रोमानिया के अस्पताल में आग से 9 लोगों की मौत, 113 मरीजों को बचाया गया

Sat, 02 Oct 2021 12:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बुखारेस्ट।

सार

जानकारी के मुताबिक, कई लोगों ने आग लगने के बाद खिड़कियों बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोमानिया के बंदरगाह शहर कोंस्तांता के एक अस्पताल में शुक्रवार सुबह लगी आग में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि 113 मरीजों को बचा लिया गया है।

विज्ञापन


आपात स्थिति निरीक्षण कार्यालय के मुताबिक, सभी मरीजों को संक्रामक रोगों के अस्पताल से निकाल लिया गया है और दोपहर तक आग बुझा ली गई।

बयान में कहा गया कि 113 मरीज अस्पताल की चिकित्सा इकाई में थे, जिनमें से 10 गहन चिकित्सा इकाई के मरीज थे। 1.9 करोड़ की आबादी वाले यूरोपीय संघ के देश रोमानिया में पिछले एक साल के भीतर दो अन्य अस्पताल में घातक आग लगी है, जिसने देश के पुराने अस्पतालों के बुनियादी ढांचों के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


पिछले नवंबर में, उत्तरी शहर पियात्रा नीमत में कोविड-19 रोगियों के लिए गहन देखभाल इकाई में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। जनवरी में एक और आग ने बुखारेस्ट के मातेइ बाल्स अस्पताल के एक वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया था, जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें