फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया: किम जोंग ने करवाया नई एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल का परीक्षण, एक ही महीने में चौथा टेस्ट

Fri, 01 Oct 2021 07:41 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग

सार

उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर दोहरे मापदंड रखने का आरोप लगाया और इस परीक्षण को आत्मरक्षा के लिए जरूरी बताया।
विज्ञापन
किम जोंग ने करवाया नई एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल का परीक्षण। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया ने गुरुवार को एक बार फिर से मिसाइल परीक्षण किया है। स्थानीय समाचार एजेंसी के अनुसार यह परीक्षण एक नई एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल का था। लगभग एक महीनें के भीतर उत्तर कोरिया ने चौथी बार मिसाइल परीक्षण किया है। कुछ ही दिनों पहले उसने हाइपरसोनिक मिसाइल का भी परीक्षण किया था। इस मिसाइल के द्वारा परमाणु हमला करने की क्षमताओं की भी आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि इस एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस परीक्षण पर अमेरिका की ओर से बयान जारी किया गया। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इन परीक्षणों को असुरक्षा और अस्थिरता पैदा करने वाला बताया। वहीं उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर दोहरे मापदंड रखने का आरोप लगाया और इस परीक्षण को आत्मरक्षा के लिए जरूरी बताया।

मिसाइल कार्यक्रमों में तेजी
उत्तर कोरिया पर कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने प्रतिबंध लगा रखे हैं इसके बावजूद भी किम जोंग उन के शासन में लगातार मिसाइलों का परीक्षण जारी है। इस परीक्षण से पहले की तीन मिसाइलें हाइपरसोनिक, क्रूज़ और बैलिस्टिक क्षमता से लैस थी ।
विज्ञापन


यूएन भी जता चुका चिंता
एक हफ्ते पहले ही उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण पर चिंता जताते हुए यूएन ने एक आपात बैठक बुलाई थी। इसमें उत्तर कोरिया को मिसाइल परीक्षण रोकने की भी चेतावनी दी गई थी। यूएन और कई विभिन्न संगठनों ने पहले से ही उत्तर कोरिया पर अनेकों प्रतिबंध लगा रखे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें