फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका: पैदा होते ही 60 साल की उम्र जैसी दिखने लगी बच्ची, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से हुआ ऐसा हाल

Thu, 02 Sep 2021 04:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग

सार

मिरर की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के ईस्टर्न केप के छोटे से टाउन में बीती 30 अगस्त को एक 20 साल की महिला ने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के हाथ अजीब से थे और उसकी पूरी चमड़ी में झुर्रिया पड़ी हुई थीं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका का मामला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका में एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्ची का मामला सामने आया है। इसमें एक छोटी बच्ची 60 साल की बूढ़ी महिला की तरह दिखने लगी। इसे देखकर नवजात बच्ची के माता-पिता भी हैरान हैं। हालांकि, जब उन्हें पता चला कि उसकी बच्ची एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, तो वे उसे डॉक्टरों के पास ले गए। 
विज्ञापन


मिरर की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के ईस्टर्न केप के छोटे से टाउन में बीती 30 अगस्त को एक 20 साल की महिला ने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान उनकी दाई ने मदद की, लेकिन जैसे ही बच्ची पैदा हुई, उसे देखकर मां और दाई दोनों डर गए। बच्ची के हाथ अजीब से थे और उसकी पूरी चमड़ी में झुर्रिया पड़ी हुई थीं।

जब घर के अन्य सदस्यों ने बच्ची को देखा तो वे लोग भी हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत बच्ची और मां को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पता चला कि उसकी बेटी को एक दुर्लभ बीमारी है, जिसे प्रिजोरिया कहते हैं। यह एक रेयर मेडिकल कंडीशन होती है। इसे प्रिजोरिया के अलावा कई अन्य नामों से भी जाना जाता है। इससे पीड़ित शख्स की उम्र कई गुना ज्यादा दिखने लगती है। फिलहाल इस बच्ची और उसकी मां को अस्पताल से घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ब्रिटेन में भी ऐसा ही मामला सामने आया था

इस बीमारी से पीड़ित लोग ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह पाते। पिछले दिनों ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया था, जहां एक 18 साल की बच्ची की मौत हो गई, जो दिखने में 144 साल की लग रही थी। जब उसकी मौत हुई तो उसके साथ उसके माता-पिता भी मौजूद थे। ब्रिटेन की यह बच्ची भी प्रिजोरिया रोग से ही जूझ रही थी। बीमारी के चलते इसके सिर पर ना बाल थे और ना ही मुंह में दांत थे।

बीमारी में जान जाने का खतरा सबसे ज्यादा

बता दें कि इस बीमारी को प्रिजोरिया सिंड्रोम के अलावा बेंजामिन बटन कंडीशन भी कहा जाता है। ये बेहद दुर्लभ सिंड्रोम है लेकिन किसी भी बच्चे में ये दो साल की उम्र से ही पता लगने लगता है। आमतौर पर इस सिंड्रोम में बच्चे के बाल झड़ जाते हैं, ग्रोथ रुक जाती है और बच्चों के जाने का खतरा 100 फीसदी होता है।
विज्ञापन

इस पर फिल्में भी बन चुकीं 

इस दुर्लभ बीमारी पर दुनियाभर में कई शोध हो रहे हैं। इस पर बॉलीवुड और हॉलीवुड में फिल्में भी बन चुकी हैं। हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट की फिल्म क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन इसी पर आधारित थी, जबकि अमिताभ बच्चन ने पा नामक फिल्म में इसी सिंड्रोम से पीड़ित बच्चे का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें