फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19: रूस में 1192 लोगों की मौत, न्यूजीलैंड में पहली बार 200 से अधिक मामले, जानें बाकी देशों का हाल

Sat, 06 Nov 2021 06:35 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड

सार

न्यूजीलैंड में पहली बार एक दिन में 206 नए केस सामने आए हैं। देश में 78 फीसदी लोग पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हो चुके हैं।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में कोरोना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना के प्रकोप बढ़ते जा रहे हैं। न्यूजीलैंड में पहली बार एक दिन में 206 नए केस सामने आए हैं। इन मामलों में सबसे अधिक आबादी वाला शहर ऑकलैंड से 200 मामले दर्ज किए गए हैं। दरअसल, महामारी के कारण ऑकलैंड में तीन महीने तक प्रतिबंध लगा रहा क्योंकि यहां डेल्टा संस्करण का जबरदस्त प्रकोप था। हालांकि सोमवार को प्रतिबंधों में ढील की उम्मीद है।

विज्ञापन


देश में 70 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। न्यूजीलैंड में 78 फीसदी लोग पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हो चुके हैं। वहीं, 89 फीसदी लोग कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। यहां कोरोना के कुल मामले 7000 से अधिक हैं जबकि अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न और स्वास्थ्य महानिदेशक एशले ब्लूमफील्ड राजधानी वेलिंगटन क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं और लोगों को टीका लगवाने के अभियान में शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री अर्डर्न ने स्वीकार किया कि ऑकलैंड में बीमारी का प्रकोप बहुत तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन


पूरे देश में मोबाइल सुविधाओं, सामुदायिक वैक्सीन केंद्रों, पारिवारिक डॉक्टरों और फार्मेसियों सहित वैक्सीन क्लीनिक दिन भर खुल रहे हैं। न्यूजीलैंड सरकार वर्तमान कोरोना अलर्ट स्तर प्रणाली को बदलने के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्रों को प्रतिबंधों के ढांचे में शामिल करते हुए एक ट्रैफिक लाइट सिस्टम पर काम कर रही है।

दुनिया के कई देशों में कोरोना के लौटने का खतरा मंडराने लगा
दुनिया के कई हिस्सों में कोरोन महामारी के लौटने का खतरा मंडराने लगा है। सबसे बुरी स्थिति इस समय रूस की है। यहां बीते 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। वहीं, 1192 लोगों की महामारी से मौत हो गई। उधर, जर्मनी में भी संकट गहराने लगा है। यहां पिछले 24 घंटों में 33,949 नए मामले दर्ज किए गए, जो एक सप्ताह पहले 28,037 दैनिक मामले थे। वहीं, उक्रेन में बीते 24 घंटे में  25,063 मामले सामने आए जबकि 793 लोगों की मौत हुई है। उधर, ब्राजील में एक दिन में कोरोना के 13,321 नए मामले सामने आए जबकि महामारी से 389 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि जान्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 24.9 करोड़ को पार गया है जबकि महामारी से मरने वालों की संख्या 50.3 लाख से अधिक हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें