जॉनसन एंड जॉनसन ने अब उन उत्पादों को नहीं बेचने का फैसला किया है जिनके विज्ञापनों में काले धब्बों को कम करने का दावा किया जाता है लेकिन खरीदार उनका इस्तेमाल त्वचा की टोनिंग के लिए करते हैं। कंपनी के न्यूट्रोजेना फाइन फेयरनेस और क्लीयर फेयरनेस जैसे उत्पाद अमेरिका में नहीं बल्कि एशिया और पश्चिम एशिया में बेचे जाते थे।
कंपनी के बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ हफ्तों से चल रही चर्चा में पाया गया है कि हमारे न्यूट्रोजेना और क्लीन एंड क्लीयर जैसे धब्बे मिटाने वाले कुछ उत्पादों में दावा किया जाता है कि इनमें आपकी त्वचा के रंग से अधिक गोरी त्वचा बनाने के गुण हैं। जबकि हमारा कभी ऐसा इरादा नहीं रहा है, आपकी स्वस्थ त्वचा ही खूबसूरत है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट से भी दोनों उत्पादों को हटा दिया है।