फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबानी हरकत: सड़क पर गाना गाने को बताया 'हराम', महिला को प्रताड़ित भी किया, लोगों ने आरोपी को यूं दी सजा

Sun, 26 Sep 2021 09:53 PM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें सड़क पर गाना गा रही महिला को एक शख्स प्रताड़ित कर रहा है। इसके बाद राहगीरों ने आरोपी को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
महिला को सड़क पर गीत गाना पड़ा भारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर सार्वजनिक रूप से संगीत की धुन बजाना और गीत गाना एक महिला को भारी पड़ गया। एक शख्स ने उसके क्रियाकलाप को 'हराम यानी पाप' बताया और उसे प्रताड़ित किया। इसके बाद राहगीरों ने आरोपी को आड़े हाथों ले लिया और उसे जमकर फटकार भी लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो ईरान की पत्रकार मसीह अलिनेजाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

विज्ञापन

आरोपी ने रखा अजब तर्क

जानकारी के मुताबिक, इस वीडियो में एक महिला सड़क पर गिटार बजाते और गाना गाते नजर आई। ऐसे में एक शख्स उसके पास पहुंचा और उसे सार्वजनिक रूप से गाना गाने से रोकने लगा। रास्ते से गुजर रही एक अन्य महिला ने विरोध जताया और गाना गाने से रोकने की वजह पूछी। इस पर वह शख्स भड़क गया। उसने कहा कि महिला द्वारा सार्वजनिक रूप से गाना गाने को हराम यानी पाप बताया। महिला गाना गा सकती है, लेकिन सार्वजनिक जगहों पर नहीं।  

विज्ञापन

लोगों ने यूं लगाई फटकार

इसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। उन्होंने आरोपी से कहा कि वह देश में लूट और गबन आदि के मुद्दों को उठाने की बात कही। लोगों ने महिला से अपना गाना जारी रखने के लिए कहा और उसकी तारीफ भी की। गौरतलब है कि अफगानिस्तान पर हुकूमत कायम करने के बाद तालिबान ने टीवी और रेडियो चैनल पर महिलाओं की आवाज में गाने प्रसारित करने पर पाबंदी लगा दी है। इसके बाद कई चैनलों ने महिला एंकरों को नौकरी से निकाल दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें