भारत और अमेरिका ने सीमापार आतंकवाद की कड़ी शब्दों में निंदा की और 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान किया। दोनों देशों ने कहा कि वे सभी आतंकी गुटों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की व्हाइट हाउस में पहली द्विपक्षीय वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया, दोनों देश वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ साझा जंग में साथ खड़े हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने कोविड-19, जलवायु परिवर्तन, व्यापार और हिंद-प्रशांत समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।
बयान में दोनों नेताओं ने किसी भी रूप में आतंक के छद्म इस्तेमाल की निंदा की और आतंकवादी समूहों को किसी भी तरह की सैन्य, वित्तीय सहायता को रोकने के महत्व पर जोर दिया। मोदी और बाइडन ने कहा कि आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य समूह और आंतरिक सुरक्षा संवाद के जरिये दोनों देशों के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग को और मजबूत किया जाएगा। इस प्रक्रिया में खुफिया जानकारी साझा करना और कानूनी प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सहयोग भी शामिल है।
69वीं महासभा, 2014, 33:45 मिनट
फोकस : मानवता का भारतीय दर्शन, वसुधैव कुटुम्बकम, आतंकवाद से जंग, वास्तविक वैश्विक साझेदारी, जलवायु परिवर्तन, 2050 के बाद वैश्विक सतत विकास का एजेंडा।
70वीं महासभा, 2015, 19 मिनट
फोकस : गांधी दर्शन से शुरुआत, मानवता का विकास, सामाजिक आर्थिक पर्यावरण के प्रति परिपक्वता, गरीबी उन्मूलन, सबका सुख, सबका स्वास्थ्य।
74वीं महासभा, 2019, 17:20 मिनट
फोकस : गांधी की 150वीं जयंती, वैश्विक शांति, प्रगति-विकास, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील, अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन, जलवायु परिवर्तन।
75वीं महासभा 2020 (वर्चुअल), 21 मिनट
फोकस : मानव कल्याण, संयुक्त राष्ट्र की प्रासंगिता पर सवाल, सुरक्षा परिषद में सुधार की जरूरतों पर जोर, कोरोना महामारी को लेकर वैश्विक प्रयासों पर चर्चा, आत्मनिर्भर भारत, हिंद प्रशांत क्षेत्र, अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।
76वीं महासभा, 2021, 22 मिनट
फोकस : आतंकवाद, पाकिस्तान और चीन को नसीहत, अफगानिस्तान, समुद्री साझेदारी, कोरोना टीकाकरण, मेक इन इंडिया।