फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतवंशी गीता सबरवाल बनीं थाईलैंड में यूएन रेजीडेंट कॉर्डिनेटर

Fri, 31 Jan 2020 04:47 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गीता सबरवाल - फोटो : social media
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय मूल की गीता सबरवाल को थाईलैड में अपना रेजीडेंट कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है। बता  दें कि यूएन रेजीडेंट कॉर्डिनेटर राष्ट्र स्तर पर शीर्ष स्तरीय प्रतिनिधि होता है। वह 2030 का एजेंडा लागू करने में देशों को दिए जाने वाले संयुक्त राष्ट्र के समर्थन का समन्वय करने के साथ साथ ‘यूएन कंट्री टीम’ का नेतृत्व करता है।

विज्ञापन


रेजीडेंट कॉर्डिनेटर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के नामित प्रतिनिधि होता है, जो यूएन प्रमुख को रिपोर्ट करता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है, ‘संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरस ने भारत की गीता सबरवाल को थाईलैंड में यूएन की रेजीडेंट कॉर्डिनेटर के तौर पर नियुक्त किया है।’ सबरवाल ने मालदीव समेत पांच एशियाई देशों में विकास, शांति, प्रशासन और सामाजिक नीति में 25 साल तक अपनी सेवा दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें