फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: संसद के उच्च सदन में भारतीय मूल के MP का डंका; देवानंद नोएल देव शर्मा को जानिए, शानदार जीत से वापसी

Mon, 27 Nov 2023 03:05 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

भारतीय मूल के पूर्व सांसद देव शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई सीनेट में सीट जीतने में कामयाबी पाई है। राजनीति में फिर से वापसी कर रहे देवानंद नोएल देव शर्मा भारतीय मूल के हैं, लेकिन उनका निवास त्रिनिदाद में भी है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की सीनेट में चुने गए भारतीय मूल के सांसद देव शर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के पूर्व सांसद देवानंद नोएल देव शर्मा एक बार फिर राजनीति में वापसी करेंगे। न्यू साउथ वेल्स लिबरल सीनेट की दौड़ में अपनी जीत के बाद वह फिर से राजनीति में वापसी करने जा रहे हैं। बता दें पूर्व विदेश मंत्री मैरिस पायने सीनेट से सेवानिवृत्त हो रही हैं, जिनकी जगह भारतीय मूल के पूर्व सांसद देव शर्मा लेंगे। उन्होंने न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मंत्री एंड्रयू कॉन्स्टेंस को शिकस्त दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक. न्यू साउथ वेल्स लिबरल पार्टी के सदस्यों द्वारा रविवार को हुए मतदान में देव शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी को हरा दिया। देव शर्मा ने 2013 से 2017 तक इस्राइल में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत के तौर पर कार्य किया। 
विज्ञापन


भरोसा जताने के लिए पार्टी का आभार
देव शर्मा ने कहा, मैं अपनी पार्टी सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे अवसर दिया कि मैं सरकार की गलत नीतियों, निर्णयों, कदमों के खिलाफ आवाज ऊंची कर संकू। साथ ही उन्होंने कहा, न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) में कई परिवार लेबर के जीवन यापन संकट से निपटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। देव शर्मा ने कहा, सीनेट में सेवा करने का अवसर मुझे वैश्विक उथल-पुथल के समय में हमारे देश के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के लिए लड़ने की अनुमति देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षी नेता बोले, सीनेट में महत्वपूर्ण समय पर प्रवेश
वहीं विपक्षी नेता डटन ने उन्हें सीनेट में शामिल होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, सीनेट में देव शर्मा का प्रवेश एक महत्वपूर्ण समय पर होगा। उनकी कूटनीतिक और विदेश नीति विशेषज्ञता पूर्वी यूरोप, मध्य पूर्व और इंडो-पैसिफिक में अनिश्चित परिस्थितियों को देखते हुए सार्वजनिक नीति बहस को काफी वजन और ज्ञान प्रदान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें