फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: यमन के हूती विद्रोहियों ने अमेरिकी जंगी जहाज पर किया मिसाइल हमला, यूएस आर्मी का दावा

Mon, 27 Nov 2023 11:21 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वॉशिंगटन

सार

अमेरिका सेना ने बताया कि दोनों मिसाइलें अदन की खाड़ी में जहाज से 11 मील दूर गिरीं हैं। 
विज्ञापन
अमेरिका का जंगी जहाज यूएसएस मेसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसके जंगी जहाज यूएसएस मेसन पर रविवार की रात हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले यमन के इलाके से बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया गया। जंगी जहाज पर दो बार मिसाइल हमला हुआ। हालांकि इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ है। अमेरिका सेना ने बताया कि दोनों मिसाइलें अदन की खाड़ी में जहाज से 11 मील दूर गिरीं। 
विज्ञापन


व्यापारिक जहाज का अपहरण करने की कोशिश
यूएसएस मेसन आइजनहावर कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का हिस्सा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एम/वी सेंट्रल पार्क नामक एक व्यापारिक जहाज को अगवा करने की कोशिश हुई थी। इसकी सूचना मिलने पर यूएसएस मेसन सेंट्रल पार्क जहाज की रक्षा के लिए पहुंचा था। यूएसएस मेसन को देखकर व्यापारिक जहाज का अपहरण करने वाले समुद्री लुटेरे वहां से भागने लगे लेकिन यूएसएस मेसन ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद जब यूएसएस मेसन ऑपरेशन पूरा कर वापस लौट रहा था, तभी अदन की खाड़ी में उस पर मिसाइलों से हमला हुआ। 

इस्राइली जहाज हूती विद्रोहियों के निशाने पर
सेंट्रल पार्क जहाज एक टैंकर शिप है, जो फास्फोरिक एसिड लेकर जा रहा था और जिस वक्त पर उस पर हमला हुआ, जहाज पर क्रू के 22 सदस्य थे। सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। बता दें कि जिस जहाज का अपहरण करने की कोशिश की गई, वह लंदन स्थित जोडिएक मेरीटाइम कंपनी का है और यह इस्राइली अरबपति एअल ओफेर को जेडिएक ग्रुप का हिस्सा है। यमन के हूती विद्रोहियों ने अभी तक अमेरिकी जहाज पर मिसाइल हमले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं यमन की सरकार ने आरोप लगाया है कि हूती विद्रोहियों ने ही ये हमला किया था। 
विज्ञापन


बता दें कि इस महीने की शुरुआत में भी हूती विद्रोहियों ने एक ट्रांसपोर्ट जहाज को जब्त किया था। जिस जहाज को जब्त किया गया था, वह भी इस्राइल से संबंधित था। दरअसल हूती विद्रोहियों ने इस्राइली जहाजों पर यमन की सीमा के नजदीक हमला करने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें