पूर्वी अफ्रीकी देश मॉरिशस सरकार में मंत्री सूमिल्दुथ भोलाह ने कहा है कि उन्हें भारत से अच्छे निवेश की आशा है। उन्होंने कहा कि मॉरिशस में एक भी शेल कंपनी नहीं है। दोनों देशों के संबंधों के बारे में भोलाह ने कहा, मॉरीशस पारदर्शिता सुनिश्चित कर रहा है। उसे आर्थिक महाशक्ति भारत से अच्छा समर्थन मिलने की आशा है।
मॉरिशस की सरकार में मंत्री सूमिल्दुथ भोलाह ने भारत को आर्थिक महाशक्ति माना है। उन्होंने कहा कि यह पूर्वी अफ्रीकी देश वित्तीय सेवा क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित कर रहा है। भोलाह के मुताबिक मॉरिशस में एक भी शेल कंपनी नहीं है। भारत दौरे पर आए भोलाह ने एक साक्षात्कार में कहा कि भारत से उन्हें अच्छे निवेश की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सुशासन को बढ़ावा देती है।
विज्ञापन
वित्तीय सेवा और सुशासन का विभाग संभालने वाले मंत्री भोलाह ने कहा कि उनका देश हर क्षेत्र में भारत से सीखना पसंद करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉरिशस और भारत के बीच लंबे समय से मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं। मॉरिशस मुख्य रूप से फिनटेक क्षेत्र में सहयोग के अवसरों की तलाश में है।