फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीस में दहशत: पांचवें दिन बेकाबू हुई जंगलों में लगी आग, कई घर जलकर राख, समुद्री तट तक पहुंचीं लपटें

Sun, 08 Aug 2021 12:57 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस

सार

ग्रीस के जंगलों में आग की वजह से जहां आस पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है तो वहीं कई लोग डरकर अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रीस की जंगलों में आग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपीय देश ग्रीस के जंगलों में लगी आग पर पांचवे दिन भी काबू नहीं पाई जा सकी है। लपटें कम होने की जगह और बेकाबू होती जा रही हैं। इस आग की वजह से जहां आस पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है तो वहीं कई लोग डरकर अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस आग की वजह से छह शहरों को अलर्ट पर रखा गया है। राजधानी एथेंस के उत्तर में आसमान में धुएं का विशाल गुबार देखने को मिल रहा है। लपटें इतनी तेज हैं कि यह समुद्र तट के पास पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


बेकाबू आग की वजह से देश में भीषण गर्मी
वर्तमान में, ग्रीस में तीन बड़े जंगल की आग फैल रही है, जो तीन दशकों में सबसे भीषण गर्मी का परिणाम है। पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस दौरान एक स्वयंसेवी अग्निशामक की शुक्रवार को मृत्यु हो गई और पिछले सप्ताह में कम से कम 20 लोगों का अस्पतालों में इलाज किया गया। वहीं देश के दूसरे सबसे बड़े द्वीप एविया, एथेंस के पूर्व में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से हजारों एकड़ प्राचीन जंगल संपदा जल गई जिसने देश को उत्तरी भाग को अलग-थलग कर दिया।

ग्रीस में 64 जंगल क्षेत्र अभी भी आग की चपेट में
अग्निशामकों को खतरनाक, अभूतपूर्व परिस्थितियों का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्हें  154 जंगलों की आग से जूझना पड़ा। वहीं 64 जंगल क्षेत्र अभी भी रात में जल रहे थे। वहीं मुख्य भूमि और आसपास के द्वीप इविया के दर्जनों गांवों के लिए निकासी आदेश जारी किए गए थे, साथ ही एथेंस के जंगली किनारे स्थित बाहरी बस्तियों को भी इलाके को खाली करने को कहा गया। इस खतरनाक आग की चपेट में आने से करोड़ों घर और व्यवसाय नष्ट हो गए हैं। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक विस्तृत आंकड़े प्रदान नहीं कर सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें