फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकागो गोलीकांड: महिला पुलिस अधिकारी ने तोड़ा दम, दूसरे अफसर की हालत गंभीर, हिरासत में दो संदिग्ध

Sun, 08 Aug 2021 12:36 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो

सार

अभी तक यह साफ नहीं है कि गोलीबारी किस वजह से की गई। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : ABC 7
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अमेरिका के शिकागो में शनिवार देर रात हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और एक अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गया। दोनों अधिकारियों को गंभीर हालत में ‘यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो मेडिकल सेंटर’ ले जाया गया। जहां, डॉक्टरों ने एक अधिकारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य को आईसीयू में भर्ती किया गया है। शिकागो दमकल विभाग के प्रवक्ता लैरी लैंगफोर्ड ने  बताया कि घायलों में एक महिला अधिकारी शामिल थीं जिनकी बाद में मौत हो गई। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि गोलीबारी किस वजह से की गई। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें