फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन: भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव नोदी की भारत प्रत्यर्पण पर 14 दिसंबर को होगी सुनवाई

Thu, 21 Oct 2021 05:06 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन।
विज्ञापन
भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव नोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव नोदी ने ब्रिटेन से प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील दायर की है। लंदन हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई 14 दिसंबर को होगी। दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक के दो अरब डॉलर के घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी मोदी को मानसिक स्वास्थ्य एवं मानवाधिकार आधार पर वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट के प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ अपील करने की अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन


इसके जवाब में फैसला सुनाते हुए जस्टिस मार्टिन शैंबरलेन ने माना कि गंभीर अवसाद और आत्महत्या के भारी खतरे की दलीलें ठोस हैं। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि मोदी की अपील सुनी जा सकती है या नहीं और मेरे हिसाब से सुनी जा सकती है। इसलिए अपील करने की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन


नीरव मोदी दक्षिण-पश्चिम लंदन के वैंडस्वर्थ जेल में बंद है। उसे मार्च, 2019 में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें