फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वापसी: डोमनिका अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एंटीगुआ पहुंचा मेहुल चोकसी, इलाज कराने के लिए मिली अंतरिम जमानत

Thu, 15 Jul 2021 09:39 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

डोमिनिका अस्पताल में बेहतर इलाज नहीं मिलने से चोकसी बुधवार को एंटीगुआ पहुंचा है। स्वास्थ्य कारणों की वजह से उसे डोमिनिका हाईकोर्ट से जमानत मिली है। चोकसी के एंटीगुआ पहुंचने पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी वहां पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन
मेहुल चोकसी - फोटो : Dominica NewsOnline
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी डोमनिका में जमानत मिलने के बाद से अस्पताल में भर्ती था, बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एंटीगुआ एवं बारबुडा पहुंच गया। डोमनिका में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश के आरोप में वह 51 दिन तक वहां पर हिरासत में रहा। भारत से फरार होने के बाद चोकसी 2018 से एंटीगुआ एवं बारबुडा में रह रहा है, उसने वहां की नागरिकता भी ले ली है।

विज्ञापन


चोकसी के खिलाफ डोमनिका में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने का आरोप है, जबकि उसके वकीलों ने दावा किया है कि यह उसके अपहरण की साजिश थी। डोमिनिका उच्च न्यायालय ने चोकसी (62) को उसका इलाज कराने के लिए जमानत दी है। एंटीगुआ न्यूज रूम की खबर के मुताबिक अदालत ने 10 हजार ईस्टर्न कैरेबिनयन डॉलर (करीब पौने तीन लाख रुपये) जमानत राशि के रूप में देने के बाद चोकसी को एंटीगुआ जाने की अनुमति दी।

इलाज के लिए एंटीगुआ पहुंचा चोकसी
चोकसी ने जमानत के लिए अपनी चिकित्सकीय रिपोर्ट अदालत में पेश की थी, जिसमें ‘सीटी स्कैन’ भी शामिल था। रिपोर्ट में उनके ‘हेमाटोमा’ (मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी है) संबंधी स्थिति बिगड़ने की बात कही गई थी। चिकित्सकों ने ‘न्यूरोलॉजिस्ट’ और एक ‘न्यूरोसर्जिकल’ सलाहकार द्वारा चोकसी की चिकित्सा स्थिति की तत्काल समीक्षा कराने की सलाह दी थी। सीटी स्कैन’ की रिपोर्ट 29 जून की थी, जिस पर डोमनिका के प्रिंसेस मार्गरेट हॉस्पिटल के चिकित्सकों येरंडी गाले गुटिरेज़ और रेने गिल्बर्ट वेरानेस ने हस्ताक्षर किए थे। रिपोर्ट में कहा गया था, ‘‘इलाज की ये सुविधाएं फिलहाल डोमनिका में उपलब्ध नहीं हैं...’’
विज्ञापन


पीएनबी बैंक से 13,500 करोड़ रुपये का घोटाला
गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़े 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले में वांछित हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी 23 मई को एंटीगुआ एवं बारबुडा से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। बाद में उसे पड़ोसी देश डोमिनिका में गैरकानूनी रूप से दाखिल होने के आरोप में हिरासत में लिया गया था चोकसी के वकीलों ने आरोप लगाया है कि 23 मई को एंटीगुआ के जोली हार्बर से उसका कुछ पुलिसकर्मियों ने अपहरण कर लिया था। ये पुलिसकर्मी एंटीगुआ तथा भारत के नागरिक लग रहे थे, जो एक नौका में उसे डोमनिका ले गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें