फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय: विदेश मंत्री एस जयशंकर उज्बेकिस्तान के दो दिन के दौरे पर, ताशकंद कनेक्टिविटी सम्मेलन में ले रहे हिस्सा

Thu, 15 Jul 2021 06:34 PM IST
प्रतिभा ज्योति वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताशकंद

सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा-भारत-उज्बेकिस्तान उद्यमिता विकास केंद्र के आईटी कक्ष का उद्घाटन करके मेरी ताशकंद यात्रा शुरू हुई 
विज्ञापन
ताशकंद की यात्रा पर विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयसंकर ताशकंद कनेक्टिविटी सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए उजबेकिस्तान पहुंच गए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा-भारत-उज्बेकिस्तान उद्यमिता विकास केंद्र के आईटी कक्ष का उद्घाटन करके मेरी ताशकंद यात्रा शुरू हुई - हमारे विकास सहयोग का एक चमकदार उदाहरण। विश्वास है कि यह प्रतिभाशाली उज़्बेक उद्यमियों का सहयोग करेगा। जानकारी के मुताबिक जयशंकर सहित एससीओ के सदस्य देशों के प्रतिनिधि गुरुवार को लगभग 40 देशों के प्रतिनिधियों के साथ ताशकंद में हो रहे "मध्य और दक्षिण एशिया" कनेक्टिविटी सम्मेलन " में हिस्सा ले रहे हैं। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से भी हो सकती है मुलाकात 
इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी भी शामिल होंगे. अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत जलमय खलीलजाद भी शामिल होंगे. उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शोवकत मिर्जियोयेव बैठक की मेजबानी कर रहे हैं। जयशंकर के अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी  और ताशकंद में अमेरिकी राजदूत खलीलजाद से अलग से मिलने की उम्मीद है.  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें