पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार देर शाम तेज धमाके की आवाज सुनी हुई। जानकारी के अनुसार यह धमाका ग्वादर एक्सप्रेस के पास हुआ। विस्फोट में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। विस्फोट एक्सप्रेसवे पर निर्माण स्थल के पास खड़े एक वाहन के पास हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह आत्मघाती हमला था जिसे चीनी नागरिकों को ले जा रहे एक वाहन को निशाना बनाकर किया गया था। बलोचिस्तान सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने एक ट्वीट में इस हमले की निंदा की। उन्होंने बताया कि दो बच्चों की मौत हुई है और एक चीनी नागरिक को हल्की चोट आई है।
डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार ग्वादर पुलिस कंट्रोल रूम ने पहले बताया था कि तीन बच्चे घायल हुए हैं जिन्हें जीडीए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धमाका शाम करीब सात बजे हुआ था। इस हमले को आत्मघाती कहा जा रहा है लेकिन अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।