डब्ल्यूएचओ ने पीसीआर टेस्ट को दी तवज्जो
- डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी निदेशक डॉ माइकल जे रयान ने कहा, 'पॉलीमरेज़ चेन रिएक्शन (पीसीआर) आधारित परीक्षण संभवतः यह निर्धारित करने का सबसे सटीक तरीका है कि कोई कोरोना से संक्रमित है या नहीं। सरकारों को विशेष रूप से पीसीआर आधारित या किसी अन्य तरह की परीक्षण से यह पता लगाना चाहिए कि संक्रमण है या नहीं।
- रयान ने आगे कहा. 'सामान्य तौर पर, पीसीआर आधारित परीक्षण यह बताने के लिए बेहतर हैं कि आप संक्रमित हैं या नहीं और सीरोलॉजी परीक्षण यह पता लगाने के लिए बेहतर है कि आप हाल ही में संक्रमित हुए हैं या अतीत मे।
मालदीव ने भारत को कहा धन्यवाद
- भारत द्वारा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवाएं की मंजूरी मिलने के बाद मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भारत सरकार का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा, 'यह दवा कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अहम होगा। उन्होंने कहा, 'जरुरत के समय जो काम आए वही वास्तव में दोस्त होता है।'
ब्राजील में 1000वीं मौत
- ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर हजार हो गई है।
दुनिया में 100000 से अधिक मौतें
- समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक दुनियाभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 100000 से अधिक हो गई है।
फ्रांस में 13000 से अधिक मौतें
- फ्रांस में 987 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही यहां मरने वालों की संख्या 13000 से अधिक हो गई है।
इटली में बढ़ा लॉकडाउन
- इटली के प्रधानमंत्री ने देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया।
तुर्की में हजार से ज्यादा मौतें
- तुर्की में कोरोना वायरस के कारण 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री ने सामचार एजेंसी एएफपी को दी।
ब्रिटेन में रिकॉर्ड 980 मौतें
- ब्रिटेन में कोरोना का कहर और बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 980 लोगों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी यहां के स्वास्थ्य मंत्री ने समाचार एजेंसी एएफपी को दी।
पाकिस्तान: लॉकडाउन के दौरान सहायता राशि वितरण में भगदड़, एक की मौत
- कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को नकद राशि वितरित किए जाते समय भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और बीस अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी पुलिस और बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ईरान में पिछले 24 घंटे में 122 लोगों की मौत
- ईरान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 122 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कोरोना के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 4,232 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 1,972 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण का शिकार हुए व्यक्तियों की कुल संख्या 68,192 हो गई है।
आईसीयू से बाहर आए बोरिस जॉनसन
- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लंदन के अस्पताल के गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) के बाहर सामान्य वार्ड में ले आया गया है। हालांकि वह अभी भी यहां के चिकित्सकों की करीबी निगरानी में हैं। उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
- ब्रिटेन में कोरोना वायरस के कारण करीब आठ हजार लोगों की मौत हो चुकी है। डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि सेंट थॉमस अस्पताल के वार्ड में भर्ती 55 वर्षीय जॉनसन का मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं उनके पिता स्टेनली जॉनसन ने अपने बेटे को आराम करने की सलाह दी है।
स्पेन में 17 दिन में सबसे कम मौत
- स्पेन में कोरोना वायरस से एक दिन में 605 लोगों की मौत हो गई है, जो 17 दिन में सबसे कम मौत का आंकड़ा है।
भारत में फंसे ब्रिटिश नागरिकों को वापस ले जाएगी ब्रिटेन सरकार
- ब्रिटेन सरकार ने लॉकडाउन के बीच भारत में फंसे 3,000 से अधिक ब्रिटिश नागरिकों को 12 अतिरिक्त चार्टर उड़ानों से वापस ले जाने की घोषणा की।
- पंजाब, गुजरात, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत समेत भारत के विभिन्न हिस्सों से इन अतिरिक्त उड़ानों का प्रबंध किया गया है।
- इससे पहले गोवा, मुंबई और नई दिल्ली से चलने वाली सात चार्टर उड़ानों की पिछले सप्ताह घोषणा की गई थी।
- ब्रिटेन के विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय में मंत्री तारिक अहमद ने कहा कि हम हजारों ब्रिटिश पर्यटकों को घर वापस लाने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, हम वह कर रहे हैं।
अमेरिका में फंसे भारतीयों की मदद कर रहा है भारतीय वाणिज्य दूतावास
- कोरोना वायरस से उपजी अप्रत्याशित स्थिति के बीच अमेरिका में फंसे हजारों भारतीय लोगों को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास हरसंभव सहायता दे रहे हैं।
- भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में अचानक उड़ानों के रद्द होने से भारतीय छात्र, कारोबारी यात्री और परिवारों से मिलने गए लोग अमेरिका में फंसे हुए हैं।
- इस अप्रत्याशिक संकट के समय अर्कंसास, कोलोराडो, कंसास, लुइसियाना, न्यू मैक्सिको, नेब्रास्का, ओक्लाहामा और टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी राजनयिक मामलों को देखने वाले वाणिज्य दूतावास घर जाने के लिए बेसब्र लोगों को जरूरी चीजें और दिशानिर्देश देकर मदद कर रहे हैं।
- ह्यूस्टन में भारतीय महावाणिज्य दूत असीम महाजन ने कहा कि दूतावास 14 मार्च से ही इस आपात स्थिति में काम कर रहा है और लोगों को जरूरी सहायता और जानकारी मुहैया करा रहा है।
- अभी भारत की तरफ से इन लोगों को बाहर निकालने की कोई योजना नहीं है क्योंकि 14 अप्रैल तक कोई विमान भारत नहीं आ रहा है।
व्हाइट हाउस ने वॉइस ऑफ अमेरिका पर चीन के दुष्प्रचार को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
- व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका से वित्तपोषित वैश्विक मीडिया नेटवर्क ‘वॉइस ऑफ अमेरिका’ (वीओए) कोरोना वायरस को लेकर चीन के प्रोपेगेंडा (दुष्प्रचार) को बढ़ावा दे रहा है।
- कई भाषाओं में खास तौर पर विकासशील देशों में प्रसारण करने वाले इस नेटवर्क के खिलाफ व्हाइट हाउस ने अभियान छेड़ा है।
- व्हाइट हाउस ने अपने न्यूजलेटर ‘1600 डेली’ में वीओए के उस प्रसारण का हवाला दिया है जिसमें चीन के वुहान के लॉकडाउन या बंद को सफल बताया गया था।
- चीन में वुहान इस वायरस के संक्रमण का मुख्य केंद्र था। वीओए ने इसे ‘सफल मॉडल’ बताते हुए कहा था कि कई देशों ने बंद को अपनाया।
चीन में लॉकडाउन में ढील के बीच महंगाई घटी
- चीन में शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट के चलते महंगाई के बढ़ने की दर पिछले अक्टूबर के बाद से सबसे कम हो गई है।
- गौरतलब है कि चीन कोरोना वायरस महामारी से उबरते हुए अब धीरे-धीरे लॉकडाउन को खत्म कर रहा है।
- राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) ने कहा कि उपभोक्ता कीमतों में वृद्धि की दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत बढ़ने के बाद मार्च में घटकर 4.3 प्रतिशत रह गई है। इससे पहले ब्लूमबर्ग ने मुद्रास्फीति के 4.9 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।
पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ की बात
- पीएम मोदी ने जापान के पीएम शिंजो आबे के साथ कोरोना वायरस को लेकर चर्चा की। चर्चा के बाद मोदी ने कहा कि मेरे मित्र जापानी पीएम के साथ कोरोना संकट पर फलदायक चर्चा हुई।
- उन्होंने कहा कि भारत-जापान की विशेष सामरिक और वैश्विक भागीदारी कोरोना से निपटने के बाद दुनिया के लिए नई तकनीक और समाधान विकसित करने में मदद कर सकती है।
- यह हमारे देश के लोगों के लिए, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए और दुनिया के लिए लाभदायक होगी।
अमेरिकी सांसदों ने चीन से वैश्विक पशु बाजारों को बंद करने की मांग की
- अमेरिकी सांसदों के एक सर्वदलीय समूह ने चीन से कहा है कि वह अपने सभी पशु बाजार (वेट मार्केट) तत्काल बंद कर दें क्योंकि यहां के जानवरों से बीमारी इंसानों तक पहुंचने का बहुत बड़ा जोखिम है।
- वेट मार्केट कहे जाने वाले बाजारों में विभिन्न प्रकार के ताजा गोश्त के साथ स्तनपायी, सृप, मछलियां इत्यादि जिंदा बेची जाती हैं।
- अमेरिका में चीन के राजदूत क्युई तिनाकाई को लिखे पत्र में सीनेटरों ने कहा कि हम पत्र में चीन से यह आवश्यक अनुरोध करते हैं कि वेट बाजारों को तत्काल बंद करें।
- उन्होंने कहा कि चीन के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक गाओ फू ने माना है कि कोरोना वायरस का स्रोत चीन के वुहान में सीफूड बाजार में अवैध तरीके से बेचे जा रहे जीव हैं।
दक्षिण अफ्रीका में दो और हफ्ते प्रभावी रहेगा लॉकडाउन
- दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते लागू 21 दिन के राष्ट्रव्यापी बंद को दो हफ्तों के लिए और बढ़ा दिया है।
- राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि कैबिनेट और सरकार का शीर्ष प्रबंधन एकजुटता कोष में योगदान देने के मकसद से अगले तीन महीने तक एक तिहाई वेतन ही लेंगे।
- बंद को अचानक खत्म कर देने के खिलाफ चेताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि अगर हम बंद को अचानक खत्म कर देते हैं तो हम पिछले कुछ हफ्तों में हासिल की गई उपलब्धियों पर पानी फेर देंगे।
- जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के कोरोना वायरस ट्रैकर के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में कुल संक्रमितों की संख्या 1,934 है और 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
पाकिस्तान में 280 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4601 हुई
- पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 280 नए मामले आए हैं, इसी के साथ यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4601 हो गई है।
- स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है।
यमन में पहला मामला आया सामने
- यमन में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है।
भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने राहत कार्य के लिए छह लाख डॉलर जुटाए
- शीर्ष भारतीय-अमेरिकी कारोबारियों और नेताओं के एक हाई-प्रोफाइल समूह ‘इंडियास्पोरा’ ने अमेरिका और भारत में कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित गरीब लोगों को राहत प्रदान करने के लिए छह लाख डॉलर जुटाए हैं।
- कोविड-19 के लिए शुरू की गई मुहिम ‘चलोगिव’ के जरिये इंडियास्पोरा ने अपने नेटवर्क से पांच लाख अमरीकी डॉलर जुटाए हैं। इंडियास्पोरा ने शुक्रवार से शुरू हुए अपने इस ऑनलाइन अभियान के लिए एक लाख डॉलर का दान मिलने की घोषणा की।
- पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूई ने कहा कि इस महामारी ने पहले से मौजूद भूख के संकट को सामने ला दिया है।
- सिलिकॉन वैली के एक बहुत बड़े उद्यमी एवं पूंजीपति और ‘इंडियास्पोरा फाउंडर्स सर्किल’ के सदस्य आनंद राजारमन ने कहा कि कोविड-19 के कारण हमें एक अभूतपूर्व स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
- इंफोसिस के पूर्व संस्थापक नंदन नीलेकणी और उनकी पत्नी रोहिणी नीलेकणी तथा बॉलीवुड अभिनेत्री नंदिता दास ने भी अभियान को अपना समर्थन दिया।
न्यूयॉर्क में 250 किराएदारों का किराया माफ, मालिक बोला- पड़ोसी भूखा न रहे
- कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे न्यूयॉर्क में एक मकान मालिक ने इंसानियत का फर्ज निभाते हुए अपने 250 किराएदारों का किराया माफ कर दिया।
- न्यूयॉर्क में 18 अपार्टमेंट्स के मालिक मारियो सालर्नो ने किराएदारों से कहा है कि उन्हें किसी तरह का तनाव लेने की जरूरत नहीं है। बस, देखते रहें कि किसी पड़ोसी को खाने-पीने या अन्य कोई जरूरत तो नहीं है। कोई भी भूखा नहीं रहना चाहिए।
- एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संकट के चलते न्यूयॉर्क में करीब 40 फीसदी लोग किराए देने की स्थिति में नहीं है।
कोरोना संकट ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का भी रोका काम
- कोरोना की वजह से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में काम रोक दिया गया है।
- इसका मकसद कोरोना के प्रसार को रोकना है। यूएई के डेवलपर एम्मार प्रॉपर्टीज ने बुर्ज खलीफा के साथ ही सभी बड़े प्रोजेक्ट फिलहाल रोक दिए हैं।
- बुर्ज खलीफा पर काम रोकने से पहले 'घर पर रहने और सुरक्षित रहने' का संदेश लाइटिंग के जरिए दिया गया था।
न्यूयॉर्क में लगातार तीसरे दिन बड़ी संख्या में मौत
- न्यूयॉर्क में लगातार तीसरे दिन गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के रिकॉर्ड 799 मामले सामने आए।
- बुधवार को भी राज्य में मौत के 799 और उससे पहले 779 मामले सामने आए थे।
- राज्य के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने कहा कि 9/11 आतंकवादी हमले में 2,753 लोग मारे गए थे, जिसे न्यूयॉर्क के इतिहास में सबसे काला दिन माना जाता है।
- कोरोना वायरस संकट न्यूयॉर्क में अबतक 7,067 लोगों की जान ले चुका है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आईसीयू से बाहर आए
- कोरोना से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आईसीयू से बाहर आ गए हैं। रविवार को उनकी स्थिति बिगड़ते देख उन्हें लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था।
- यहां एक उच्चस्तरीय मेडिकल टीम की देखरेख में उनका इलाज किया गया। तीन रात तक आईसीयू में इलाज के बाद गुरुवार को उनकी हालत में सुधार होते देख उन्हें फिर से वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
- डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। 27 मार्च को बोरिस जॉनसन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था।
अमेरिका में 24 घंटे में 1783 मौतें
- जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक, अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1783 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 16000 से अधिक हो गई है।
- अमेरिका में 4.6 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
- इस संक्रमण के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ा है और मात्र तीन हफ्तों में एक करोड़ 60 लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं।
- केवल न्यूयॉर्क मेट्रोपोलिटन इलाके में 9,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 2,20,000 से अधिक मामले सामने आए है।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सुरक्षा परिषद से महामारी को लेकर एकजुट रहने की अपील की
- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सुरक्षा परिषद से कोविड-19 महामारी से निपटने में एकजुट रहने का आह्वान किया।
- उन्होंने इसे एक पीढ़ी की लड़ाई करार दिया।
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस पर पहली बैठक में सुरक्षा परिषद से अपील करते हुए गुरुवार को कहा कि इस मुश्किल समय में परिषद का एकजुट होकर इससे निपटने के लिए संकल्प लेना बहुत महत्वपूर्ण है।
यहां पढ़ें 09 अप्रैल (गुरुवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 08 अप्रैल (बुधवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 07 अप्रैल (मंगलवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 06 अप्रैल (सोमवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 05 अप्रैल (रविवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 04 अप्रैल (शनिवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 03 अप्रैल (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 02 अप्रैल (गुरुवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 01 अप्रैल (बुधवार) के सभी अपडेट्स