चीन में कुत्ते के मांस की बिक्री पर रोक लग सकती है क्योंकि बीजिंग ने जंगली जानवरों को लेकर नया मसौदा तैयार किया है जिस पर जनता राय देगी। मसौदे के दिशा-निर्देशों के अनुसार कुत्ता पालूत जानवर होगा। कुत्ते की खरीद-फरोख्त और उसके मीट की बिक्री नहीं होगी। 13 अन्य जानवरों की खरीद-बिक्री पर भी जनता से सुझाव मांगे गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जानवरों की खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।
चीन के कृषि मंत्रालय द्वारा बुधवार को प्रकाशित मसौदे के दिशा-निर्देश में कहा गया है कि कुत्ता पालतू है। मंत्रालय ने कहा, 'ऐसा इसलिए क्योंकि अब इसका प्रयोग खेल जगत और सेना में होगा। आदेश में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनका प्रयोग खाने के लिए नहीं होता और चीन में भी अब नहीं होगा। मसौदे में यह भी है कि वे 18 अन्य जानवरों पर जनता की राय लेगा जिसमें सुअर, पॉल्ट्री पशु और ऊंट समेत अन्य शामिल हैं। इसके अलावा 13 अन्य विशेष प्रजातियां जिसमें रींडर, अलपाका, फीजेंट्स, ऑस्ट्रिच और लोमड़ी शामिल हैं, जिनकी बिक्री पर विचार होगा।