फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: BRI परियोजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर 'अंतर्राष्ट्रीय तलाशी अभियान' शुरू करेगा चीन; रिपोर्ट्स में दावा

Wed, 20 Mar 2024 07:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

बेल्ट एंड रोड परियोजना की परिकल्पना साल 2013 में की गई थी और यह परियोजना चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के दिमाग की उपज  मानी जाती है।
विज्ञापन
चीन का बीआरआई प्रोजेक्ट - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अति महत्वाकांक्षी योजना में शामिल बीआरआई परियोजना में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था सीसीडीआई ने साफ किया  है कि इस परियोजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक 'अंतर्राष्ट्रीय तलाशी अभियान' शुरू करेगी। चीनी मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है। इससे पहले, बीते माह सीसीडीआई की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया था कि बीआरआई से संबंधित भ्रष्टाचार से लड़ना 2024 के लिए सीसीडीआई निरीक्षण के काम की प्राथमिकताओं में से एक होगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीआरआई परियोजना में चीन ने अरबों डॉलर का निवेश किया है। इस पर भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ ही पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे छोटे देशों को परियोजनाओं के जरिए ऋण के जाल में फंसाने के आरोप लगे हैं। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की महत्वाकांक्षी अरबों डॉलर की परियोजना बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) में कथित तौर पर भ्रष्टाचार में शामिल भगोड़े अधिकारियों को निशाना बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तलाशी अभियान शुरू करेगा। इसमें बताया गया है कि चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था ने मंगलवार को सीमा पार भ्रष्टाचार की खोज में शामिल कई एजेंसियों के साथ एक बैठक में यह आह्वान किया।  

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सीसीडीआई ने बताया है कि हमें बेल्ट एंड रोड परियोजना की अखंडता को मजबूत करना चाहिए। हालांकि अभी तक चीन की इस परियोजना में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की प्रकृति पर कोई स्पष्टता नहीं है।  
विज्ञापन


क्या है बीआरआई परियोजना
बेल्ट एंड रोड परियोजना की परिकल्पना साल 2013 में की गई थी और यह परियोजना चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के दिमाग की उपज  मानी जाती है। इस परियोजना के तहत चीन, एशिया, यूरोप और अफ्रीका के बीच जमीनी, समुद्री कनेक्टिविटी बना रहा है, जिसके लिए दुनिया के विभिन्न देशों में रेल, सड़क और जल मार्ग बनाए जा रहे हैं।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2018 में चीन की बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव परियोजना अपने चरम पर थी लेकिन अब इसमें 40 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। चीन के बढ़ते  कर्ज के जाल से भी कई देश आशंकित हो गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें