फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: शोधकर्ताओं की बड़ी जीत, एस्ट्राजेनेका वैक्सीन से होने वाले गंभीर ब्लड क्लॉट का निकाला इलाज

Thu, 10 Jun 2021 01:09 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन लेने के बाद कई लोगों में गंभीर ब्लड क्लॉट की शिकायतें देखी गईं। हालांकि कनाडा के कुछ शोधकर्ताओं ने इस ब्लड क्लॉट के खिलाफ एक असरदार इलाज ढूंढ निकाला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन (सांकेतिक) - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एस्ट्राजेनेका की ओर से बनाई गई कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोगों में गंभीर ब्लड क्लॉट की शिकायतें सामने आईं। हालांकि कनाडा के कुछ शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने इस गंभीर ब्लड क्लॉट के लिए एक असरदार इलाज खोज लिया है। 

विज्ञापन


मैकमास्टर प्लेटलेट इम्यूनोलॉजी लैब के शोधकर्ताओं ने बताया कि इसके लिए दो उपचार सामने आए हैं। पहला अंतरस्रावी इम्युनोग्लोबुलिन की उच्च खुराक के साथ एंटी-क्लॉटिंग दवाओं का एक संयोजन, जो प्रतिकूल दुष्प्रभाव का मुकालबला करेगा। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपे एक शोध में इसका दावा किया। 

मैकमास्टर यूनिवर्सिटी ने इस उपचार को जीवनरक्षक इलाज बताया है। बता दें कि एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन लगने के बाद लोगों में एक गंभीर साइड इफेक्ट देखा गया है, जिसे टीका प्रेरित प्रतिरक्षा थ्रोम्बोटिक थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (वीआईटीटी) के नाम से जाना जाता है। एक शोधकर्ता ने जानकारी दी कि अगर मरीज को वीआईटीटी भी है, तो अब हमारे पास इसका इलाज है। 
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने बताया कि हमारे टेस्ट के जरिए हम इसे डायग्नोज कर सकते हैं, इलाज कर सकते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि इसका इलाज क्या है। बता दें कि कनाडा में इस तरह के 28 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। शोध में बताया गया कि तीन कनाडाई मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए, जिनमें ये गंभीर साइट इफेक्ट था। 

इन तीनों मरीजों को इम्यूनोग्लोबुलिन की तेज खुराक दी गई, जिसके बाद देखा गया कि इन्यूनोग्लोबुलिन की खुराक ने प्लेटलेट एक्टिवेशन को बंद कर दिया और क्लॉट बनने से रोक दिया। शोधकर्ताओं ने बताया कि अब हम प्लेटलेट और क्लॉट के बनने के मैकेनिज्म को समझ चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें