फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी: फंड नहीं मिलने पर सिंध प्रांत के सीएम बोले- इमरान खान से बोलना किसी बहरे से बात करने जैसा

Thu, 10 Jun 2021 01:00 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

सिंध प्रांत में के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह अपने वजीर-ए-आजम से खफा हैं। मुराद अली ने इमरान खान पर विकास के लिए फंड जारी नहीं करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री बात सुनने को तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में सिंध प्रांत में विकास योजनाओं में हो रही देरी के लिए मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने प्रधानमंत्री इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया है। मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने कहा कि इमरान खान से विकास योजनाओं के लिए फंड की मांग या उन्हें लिखना किसी बहरे से बातचीत करने के समान है। इसी सप्ताह राष्ट्रीय इकोनॉमिक कमेटी के साथ हुई बैठक में मुराद अली शाह ने कहा कि उन्हें सिंध प्रांत की विकास योजनाओं की चिंता है। फंड नहीं होने की वजह से इसमें देरी हो रही है, यह चिंता का विषय है।

विज्ञापन


अंग्रेजी मीडिया के मुताबिक, उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया है। मुराद अली शाह ने कहा कि 'हमने प्रधानमंत्री से कहा कि वो हमें विकास के लिए पैसे दें और हम वादा करते हैं कि हम एक साल में विकास कर के दिखा देंगे, लेकिन अभी तक उन्होंने नहीं दिया।'

सीएम ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
मुराद अली शाह ने कहा कि वित्त विभाग ने पंजाब क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों के लिए पर्याप्त मात्रा में फंड जारी किया है, इसमें 10 खैबर पख्तूनख्वा के लिए, 29 ब्लूचिस्तान के लिए और सिर्फ 2 सिंध के लिए था। यह प्रांत देश को 70 प्रतिशत रेवेन्यू देता है, लेकिन उसकी अनदेखी की गई। शाह ने बताया कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने सिर्फ 7 बिलियन ही सिंध के विकास कार्यों के लिए दिए। इस मामले में मुख्यमंत्री ने इमरान खान को पत्र लिखा और सिंध के नागरिकों की अनदेखी करने की शिकायत भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें