लंदन
- फोटो : Istock
रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकांश धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों की तरह हिंदू बड़े शहरों के आसपास रहते हैं। 47 फीसदी ब्रिटिश हिंदू लंदन में रहते हैं, जो राजधानी की आबादी का पांच फीसदी हैं। ईस्ट मिडलैंड्स, लीस्टर जैसे शहरों के आसपास दस फीसदी हिंदुओं के घर हैं। फिर भी बीते पचास वर्षों में हिंदू, देश के अधिकांश कोनों में फैल गए हैं।
ब्रिटिश फ्यूचर थिंक टैंक के संस्थापक सुंदर कटवाला कहते हैं, इस प्रसार पर पिछली पीढ़ी का सामान्य असर रहा है। अगली जनगणना में हर जगह थोड़ी ज्यादा विविधता देखेंगे।