फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Bridge Collapse: मोरबी हादसे पर पुतिन-लापिड समेत इन वैश्विक नेताओं ने जताया दुख, जानें किसने-क्या कहा

Mon, 31 Oct 2022 07:24 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को/ येरूशलम

सार

इस्राइली प्रधानमंत्री ने शोक संदेश में कहा, इस्राइलियों की संवेदनाएं और प्रार्थनाएं भारत के लोगों के साथ हैं। उन्होंने ट्वीट किया, मैं जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन
1 of 8
व्लादिमिर पुतिन, यैर लापिड - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के मोरबी में पुल गिरने से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और इस्राइल के प्रधानमंत्री यैर लापिड समेत विश्व नेताओं संवेदना व्यक्त की है। 

विज्ञापन

पुल हादसे में अबतक 134 लोगों की मौत

2 of 8
Morbi Bridge Collapse - फोटो : Social Media
रविवार की शाम मोरबी शहर की मच्छू नदी पर बना पुल गिर गया। इस दर्दनाक घटना में अबतक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। यह पुल सौ साल से भी ज्यादा पुराना था। इसकी मरम्मत भी की गई थी और पांच दिन पहले ही इसे लोगों के लिए फिर से खोल दिया गया था। छुट्टी का दिन बिताने के लिए बड़ी संख्या में लोग इस पुल पर आए थे। हादसे के समय करीब चार सौ लोग इस पुल पर थे। 
विज्ञापन

राष्ट्रपति पुतिन ने अपने संदेश में क्या कहा

3 of 8
मोरबी पुल हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
रूस की सरकारी वेबसाइट पर राष्ट्रीय द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संदेश में पुतिन ने कहा, प्रिय राष्ट्रपति और प्रिय प्रधानमंत्री..गुजरात राज्य में पुल ढहने से हुई दुखद घटना पर मेरी हार्दिक संवेदना स्वीकार करें। राज्य संचालित समाचार एजेंसी टीएएसएस की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन ने पीड़ितों के परिजनों और दोस्तों के प्रति अपने शब्दों में संवेदना जताई है और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

'भारत के लोगों के साथ इस्राइल की संवेदना'

4 of 8
Morbi Cable Bridge CCTV - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इस्राइली प्रधानमंत्री यैर लापिड ने अपने शोक संदेश में कहा, इस्राइलियों की संवेदनाएं और प्रार्थनाएं भारत के लोगों के साथ हैं। उन्होंने ट्वीट किया, मैं जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

 
विज्ञापन

पड़ोसी श्रीलंका ने जताई हैरानगी और दुख

5 of 8
मोरबी हादसा - फोटो : ANI
इस घटना पर पड़ोसी देश श्रीलंका ने भी दुख जताया है। देश के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संदेश में कहा कि वह पुल ढहने की दुखद घटना से स्तब्ध और दुखी हैं। विक्रमसिंघे ने कहा, हमारी सरकार और श्रीलंका के लोग भारत के लोगों, विशेष रूप से अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और बचाव व राह कार्य के सफल संचालन की कामना करता हूं। 
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री बोले- घटना से बेहद दुखी हूं

6 of 8
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा - फोटो : एजेंसी (फाइल)
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने कहा कि वह इस घटना से बेहद दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, हम बहुमूल्य जीवन के नुकसान पर भारत की सरकार और लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। 
विज्ञापन

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने भी जारी किया बयान

7 of 8
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान - फोटो : Facebook/Prince Mohammed bin Salman al saud
सऊदी रब के विदेश मंत्रालय ने भी मोरबी में हुई त्रासदी पर बयान जारी किया। भारत के पश्चिम राज्य गुजरात में पुल ढहने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई लोग हताहत और घायल हुए हैं। सऊदी अरब मैत्रीपूर्ण गणराज्य (भारत) के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। बयान में कहा गया है, राज्य मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों व मित्र भारतीय लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। 
विज्ञापन

चीन के विदेश मंत्रालय ने भी शोक व्यक्त किया

8 of 8
Lijian Zhao, spokes person china - फोटो : twitter
पुल ढहने की घटना पर एक सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि वहां जो कुछ हुआ है, उस हमने उसे देखा है। हम जानमाल के नुकसान के लिए शोक व्यक्त करते हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें