फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: मुख्य संदिग्ध और सहयोगी ने माना हिंदू हिंसा भड़काने का जुर्म, भड़काऊ पोस्ट और आगजनी के आरोप

Mon, 25 Oct 2021 10:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

अधिकारी ने बताया कि मंडल ने मजिस्ट्रेट के सामने स्वीकार किया कि उसकी फेसबुक पोस्ट के कारण 17 अक्तूबर को दुर्गा पूजा के दौरान पीरगंज उप-जिले के रंगपुर में हिंसा भड़की थी। मंडल का साथी रबीउल इस्लाम (36) मौलवी है और उसके खिलाफ आगजनी तथा लूटपाट का आरोप लगा है। 
विज्ञापन
बांग्लादेश हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हाल ही में हिंसा भड़काने और सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने के मामले में एक प्रमुख संदिग्ध शैकत मंडल और उसके सहयोगी रबीउल इस्लाम ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अदालत के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मंडल ने मजिस्ट्रेट के सामने स्वीकार किया कि उसकी फेसबुक पोस्ट के कारण 17 अक्तूबर को दुर्गा पूजा के दौरान पीरगंज उप-जिले के रंगपुर में हिंसा भड़की थी। मंडल का साथी रबीउल इस्लाम (36) मौलवी है और उसके खिलाफ आगजनी तथा लूटपाट का आरोप लगा है। 

उन्होंने कहा कि शैकत मंडल और उसके सहयोगी रबीउल इस्लाम ने (उत्तर-पश्चिमी) रंगपुर में वरिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट देलवर हुसैन के समक्ष अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को गाजीपुर से गिरफ्तार किया और डिजिटल सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन


कानूनी कार्यवाही के तहत अब तक कम से कम सात लोगों ने अपना अपराध कबूल किया है। हिंसा से जुड़े मामलों में 24,000 संदिग्धों पर आरोप लगाए गए हैं और 683 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में 70 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें