फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर : शौचालय में दंपती का वीडियो बनाने पर भारतवंशी को 17 सप्ताह की जेल

Wed, 18 Aug 2021 12:40 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सिंगापुर

सार

  • बिशन-आंग मो कियो पार्क के एक सार्वजनिक शौचालय में एक प्रेमी युगल की नहाते और अंतरंग संबंध बनाते हुए बनाई थी वीडियो
विज्ञापन
jailed
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के 36 वर्षीय नागरिक कुप्पुसामी कार्तिक को यहां एक सार्वजनिक शौचालय में अंतरंग रिश्ते बना रहे एक दंपती की वीडियो बनाने पर 17 सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई। कार्तिक को तांक झांक करने के तीन दोष स्वीकार करने के बाद यह सजा सुनाई गई।

विज्ञापन


भारतीय ने सार्वजनिक स्थल पर प्रेमी युगल की नहाते व संबंध बनाते वीडियो बनाई थी
उसने बिशन-आंग मो कियो पार्क के एक सार्वजनिक शौचालय में एक प्रेमी युगल की नहाते और अंतरंग संबंध बनाते हुए वीडियो बना ली। दो दिन बाद उसने उसी जगह पर दोनों का यह देखने के बाद इंतजार किया कि वह एक खास वक्त पर वापस लौटेंगे।

कार्तिक ने अपने फोन से तीन वीडियो बनाई और उनकी नग्न तस्वीरें भी लीं, जिसमें उनका चेहरा दिखाई दे रहा था। वह 19 नवंबर 2020 को उसने एक अलग शौचालय में तीन वीडियो बनाईं। बाद में 22 वर्षीय शख्स ने पुलिस को बुलाया और गिरफ्तार कराया। उसका फोन भी जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें