ब्राजील के बैंक लुटेरों के एक गिरोह के 20 से अधिक अपराधियों की रविवार को मिनस गेरैस राज्य में एक बड़े पुलिस अभियान में मौत हुई है। पुलिस ने उनसे राइफल और हथगोले बरामद किए हैं। एक पुलिस सूत्र ने एएफी को यह जानकारी दी है।
फेडरल हाईवे पुलिस के सूत्र ने कहा, अभी हमारे पास प्रारंभिक सूचना है कि 20 से अधिक अपराधियों की मौत हुई है। सूत्र ने बताया कि मरने वालों में सुरक्षा बलों का कोई सदस्य नहीं है। मिलिट्री पुलिस के साथ मिलकर चलाया गया यह ऑपरेशन वारगिन्हा शहर के पास हुआ।
सुत्रों ने अनुसार, पुलिस ने दो फार्मों पर छापा मारा जहां बैंकों और एटीएम को लूटने में विशेषज्ञता रखने वाले एक आपराधिक संगठन के सदस्य कई स्थानीय बैंक शाखाओं पर हमले की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गिरोह के अठारह संदिग्ध सदस्यों की एक फॉर्म में मौत हो गई जबकि दो अन्य मारे गए।
सूत्रों के अनुसार, राइफलों और हथगोलों के साथ-साथ कई चोरी के वाहनों सहित हथियारों का एक बड़ा जत्था बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के गिरोह अक्सर चोरी के बाद सड़कों को अवरुद्ध करने के लिए चोरी के वाहनों में आग लगा देते हैं।
ब्राजील ने भारी हथियारों से युक्त अत्यधिक नियोजित बैंक डकैतियों में वृद्धि देखी है, आमतौर पर मध्यम आकार के शहरों में जहां भागने के मार्गों की सावधानीपूर्वक योजना बनाई जाती है। अगस्त में साओ पाउलो राज्य के अराकातुबा शहर में एक गिरोह ने ड्रोन, विस्फोटक और मानव ढाल के रूप में बंधकों के उपयोग से जुड़ी एक डकैती के दौरान आतंक फैलाया था।