फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में 14 साल की ईसाई लड़की का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन और शादी

Wed, 11 Dec 2019 06:54 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर जहां पाकिस्तानी लड़कियां चीन भेजी जा रही हैं तो वहां रहने वाली दूसरे धर्म की लड़कियां भी सुरक्षित नहीं हैं। 

विज्ञापन


ताजा मामला कराची का है जहां 14 साल ही ईसाई किशोरी हुमा यूनुस का पहले अपहरण किया गया फिर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसे अपहृत करने के आरोपी अब्दुल जब्बार से ही उसकी शादी करा दी गई।

जानकारी के अनुसार, आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली हुमा को डेरा गाजी खान ले जाया गया, उसका धर्म परिवर्तन कराने और शादी के कागज उसके माता-पिता के पास भेजे गए हैं। यह मामला फिलहाल अदालत में है। पाकिस्तान की पत्रकार ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है।
विज्ञापन

एक अदालत में सुनवाई के बाद हुमा की मां नगीना यूनुस ने सवाल किया कि क्या पाकिस्तान में अपहरण और धर्म परिवर्तन ही उनका भविष्य है। अगर ऐसा ही है तो क्या ईसाई माताओं को अपनी बेटियों को मार देना चाहिए? उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, बिलावल भुट्टो और सेना प्रमुख से मदद की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें