फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक गणराज्य के अस्पताल में गोलीबारी में छह लोगों की मौत

Wed, 11 Dec 2019 05:29 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पूर्वी चेक गणराज्य के एक अस्पताल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री ने दी। पुलिस ने शुरू में कहा था कि गोलीबारी बड़े पैमाने पर हुई, बाद में सार्वजनिक रेडियो द्वारा जारी किए गए वीडियो फुटेज और चित्रों में पुलिस को यहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए दिखाया, लेकिन पुलिस ने तुरंत इस बात की पुष्टि नहीं की कि यह संदिग्ध हमलावर था।

विज्ञापन


चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री आंद्रेज बेबीज ने चेक सार्वजनिक टेलीविजन को बताया कि गोलीबारी अस्पताल के एक प्रतीक्षालय में हुई। उन्होंने बताया कि हमलावर ने लोगों के सिर पर करीब से गोलियां चलाईं। पुलिस अधिकारियों ने शुरू में एक लाल जैकेट पहने एक व्यक्ति की एक तस्वीर जारी की थी। 

इसको पुलिस ने संदिग्ध बताया था, लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति इस मामले का महत्वपूर्ण गवाह है। यह गोलाबारी प्राग के पूर्व में 350 किलोमीटर (220 मील) की दूरी पर स्थित ओस्त्रोवा शहर के एक अस्पताल में मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन


आरोपी ने खुद को गोली मारी
पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि ‘मंगलवार सुबह अस्पताल में छह लोगों की हत्या करने और दो को घायल करने के बाद आरोपी ने खुद को सिर में गोली मारकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने कहा कि ‘हमें बंदूकधारी मिल गया है। पुलिस की कार्रवाई से पहले 42 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को सिर में गोली मारकर अपनी जान दे दी।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें