क्या तुर्की के प्रति संवेदना दिखाने के चक्कर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती करवा ली? क्या तुर्की कर रहा पाकिस्तान का अपमान? बता दें कि, शहबाज शरीफ ने बीते दिनों दावा किया था कि एक पाकिस्तानी नागरिक ने संयुक्त राज्य अमेरिका के तुर्की दूतावास में तुर्की-सीरिया भूकंप पीड़ितों के लिए 30 मिलियन डॉलर का दान दिया।